कोर्ट में सलमान खान ने कर दी अक्षय कुमार की नकल!

[बॉलीवुड न्यूज] आज आर्म्स एक्ट मामले में सलमान खान की जोधपुर कोर्ट में पेशी की खबरों ने खूब सूर्खियां बटोरी। बहरहाल, इन खबरों में भी सलमान किसी सुपरस्टार से कम नहीं नजर आ रहे। वजह है कि जब कोर्ट में सलमान से उनकी जाति पूछी गई तो सल्लू मियां ने कहा, 'मैं इंडियन हूं।'

salman khan

जी हां, आज कोर्ट में पेशी के दौरान जब सलमान से पूछा गया कि उनकी जाति क्या है, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मैं इंडियन हूं। फिर कोर्ट में उनसे कहा गया....भारत में सभी इंडियन हैं आप अपनी जाति बतायें। तो सलमान ने कहा, मैं हिंदू- मुस्लिम हूं। फिर कोर्ट ने उनसे इसका मतवब पूछा तो उन्होंने कहा, मेरे पिता मुसलमान हैं और मां हिंदू, इसलिए मैं खुद को मुसलमान-हिंदू इंडियन मानता हूं।

बहरहाल, कोर्ट में यदि सलमान सीधे सीधे जवाब देते तो भी शायद उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी न आती। बता दें, कोर्ट में पेशी के वक्त यह आम प्रक्रिया है, जहां व्यकित के परिचय के साथ उनके माता- पिता से जुड़ी जानकारी भी ली जाती है। लिहाजा, सलमान से भी ये सवाल किए गए।

Reason: क्यों लोगों के लिए हैं सलमान खान इतने खास!

खैर, जहां तक अक्षय कुमार की बात आती है तो याद दिला दें, फिल्म 'बेबी' में खिलाड़ी ने एक तगड़ा डॉयलोग मारा था, जो आज तक हमारे जेहन में हैं..एक देशद्रोही से बात करते हुए अक्षय साफ साफ कहते हैं.. हमारे यहां धर्म के कॉलम में हम INDIAN लिखते हैं। न हिंदू, न मुस्लिम.. सिर्फ बोल्ड एंड कैपिटल इंडियन..

हम्मम..लगता है सलमान खान ने इस डॉयलोग को ज्यादा ही सीरियसली ले लिया है। बहरहाल, सलमान याद दिला दें, कोर्ट फिल्मी नहीं रियल थी, जहां कोई फिल्मी डॉयलोग नहीं मानी जाती है।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X