भगवान जाने श्रीदेवी ने ऐसा कैसे कर लिया, पर अब तो कर लिया - सलमान खान
Recommended Video

श्रीदेवी का शव कल रात भारत पहुंचा जिसके बाद उनके घर सितारों का जमावड़ा लगने लगा। सलमान खान करीब रात 12.30 बजे श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे और सूत्रों की मानें तो वो भी काफी भावुक हो गए।
सलमान वहां ज़्यादा देर रूक भी नहीं पाए और 15 ही मिनट में बाहर आ गए। गौरतलब है कि सलमान खान श्रीदेवी और बोनी कपूर के काफी करीब हैं। यहां तक कि अर्जुन कपूर को बॉलीवुड के लिए सलमान ने तैयार किया था।

वहीं पिछले साल ज़ी सिने अवार्ड्स में सलमान खान ने श्रीदेवी को ट्रिब्यूट दिया था और उनके 50 साल के करियर को सलाम करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि श्रीदेवी ने ऐसा कैसा किया। पर अब तो उन्होंने कर ही दिया।
मैंने, शाहरूख, आमिर ने 100 फिल्में की होंगी। कुल मिलाकर हम तीनों ने 200 - 250 फिल्में की होंगी लेकिन श्रीदेवी ने 300 फिल्में की हैं। वो हम सब से बड़ी सुपरस्टार हैं।
इसी के साथ सलमान खान ने श्रीदेवी की आखिरी फिल्म मॉम का टीज़र लॉन्च किया था। हालांकि श्रीदेवी की आखिरी फिल्म, इस साल 2018 में रिलीज़ होगी। उन्होंने शाहरूख खान की ज़ीरो के लिए कैमियो शूट किया था।
जानिए श्रीदेवी के करियर से जुड़ी कुछ खास बातें -


Click it and Unblock the Notifications
