सलमान खान ने नीतू कपूर से मंगवाई माफी, सोनम कपूर के रिसेप्शन पर हुआ था तमाशा
सलमान खान अपने हाज़िर जवाबी और मुंहतोड़ जवाबों के लिए तो मशहूर हैं ही। अब ऐसा ही कुछ हुआ था ऋषि कपूर के परिवार और सलमान खान के परिवार के बीच में।
और ये पूरा माजरा हुआ सोनम कपूर की शादी के रिसेप्शन पर। दरअसल, सोनम कपूर के रिसेप्शन पर ऋषि कपूर को दिखीं सोहेल खान की पत्नी सीमा। लेकिन सीमा को ऋषि कपूर नहीं दिखे।

अब सीमा या तो ऋषि कपूर को देखकर अनदेखा कर आगे बढ़ गईं या फिर वो वाकई ऋषि कपूर को नहीं देख पाई। लेकिन ऋषि कपूर खुद को अनदेखा करना नहीं देख पाए। उन्होंने सीमा को बुलाया और भरी महफिल में बाकी मेहमानों के सामने उन्हें झाड़ लगा दी।
अब सीमा ने वहां तो किसी के सामने कुछ ना कहा। लेकिन घर पहुंच कर उन्होंने नम आंखों से परिवार को सारा किस्सा सुनाया। अब बस फिर क्या था सलमान का गुस्सा भड़कना ही था।
उनका कहना था कि अब कोई उनके परिवार की तरफ उंगली उठाएगा तो वो भी चुप नहीं बैठेंगे। इसके बाद दोनों परिवारों में बीच बचाव के लिए नीतू कपूर को खान परिवार से माफी मांगनी पड़ी थी।
वैसे ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान की बदमिज़ाज़ी किसी को झेलनी पड़ी है। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications
