'जो घर में डाउनलोड करके फिल्म देखते हैं, वो मेरे नहीं शाहरुख के फैंस हैं'- सलमान खान, देंखे VIDEO
हाल ही में सलमान खान साउदी फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बने, जहां उन्होंने बातों बातों में शाहरुख खान के फैंस को लेकर ऐसी बात कह दी, जो शायद किंग खान के फैंस को बुरा लग सकता है। दरअसल, सलमान यहां काफी मजेदार मूड में थे और अपनी फिल्मों से लेकर स्टारडम तक.. काफी बातें शेयर कीं।
इवेंट के दौरान सलमान खान से उनके फैंस को कुछ संदेश देने के लिए कहा गया। जिस पर सलमान खान ने कहा, 'मैं ऐसे लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं और उनका खूब सम्मान करता हूं, जो फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर जाते हैं। ये लोग मेरे असली फैन हैं। वो लोग जो डीवीडी या फिर टोरेंट से डाउनलोड करके फिल्में देखते हैं वो मेरे फैन नहीं हैं। वो लोग शाहरुख खान के फैन हैं।' ये बयान देते ही सलमान खान हंस पड़ते हैं.. और उन्हें देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की हंसी निकल गई।

जाहिर है सलमान ने यह बात मजाक मजाक में ही बोली है। सलमान खान और शाहरुख खान के फैनडम की तो जितनी बात की जाए.. वह कम है। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विश्व भर में इन दो सितारों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में सलमान की इस बात को शाहरुख फैंस हंसी के साथ लेते हैं या नहीं.. देखना दिलचस्प होगा।
यहां देंखे वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications