.. जब सलमान खान ने कैटरीना कैफ को कहा था 'बेवकूफ'!
[बॉलीवुड न्यूज] हाल ही में सलमान खान ने रिवील किया कि उन्होंने ही कैटरीना कैफ को कबीर खान की फिल्म 'न्यूयॉर्क' के लिए राजी किया था। दबंग खान ने बजरंगी भाईजान के प्रमोशन में यह बात मीडिया से शेयर कीं।
उन्होंने बताया कि, कबीर खान ने मुझे काबुल एक्सप्रेस की कहानी सुनाई थी। मैंने कहानी सुनी और मैंने कहा था कि मुझे तालिबानी किरदार चाहिए.. कबीर को लगा मैं मजाक कर रहा हूं। लेकिन मैंने उन्हें कहा कि, मैं सीरियस हूं तो उन्होंने फिर मुझसे उस बारे में बात ही नहीं की।
वहीं, कैटरीना ने भी न्यूयॉर्क करने से मना कर दिया था। लेकिन मैंने उसे कहा कि यदि तुमने इस फिल्म को न कहा कि तो यह तुम्हारी बेवकूफी होगी। इसी तरह फिर हमने एक था टाईगर भी की।


Click it and Unblock the Notifications











