काजोल के साथ पहले दिन शूटिंग करके लौटा, अगले दिन फिल्म से बाहर फेंक दिया गया - सैफ अली खान
सैफ अली खान आज बॉलीवुड में उस जगह पर हैं जहां वो किसी भी फिल्म को रिजेक्ट कर सकते हैं। लेकिन एक ऐसा वक्त भी था जब सैफ अली खान को रिजेक्ट कर दिया जाता था। कम ही लोग जानते हैं कि उनका डेब्यू काजोल के साथ होने वाला था।
सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो काजोल के साथ बेखुदी नाम की एक फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रहे थे। सब कुछ तय हो चुका था।

सैफ अली खान फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर चुके थे लेकिन फिर अगले ही दिन फिल्म के निर्देशक राहुल रवैल ने उन्हें फिल्म से निकाल दिया।


Click it and Unblock the Notifications