'हमशक्ल' के सेट पर सैफ-रितेश ने दिया राम को 'बटर मसाज'
Pics: 'हमशक्ल' में सैफ-रितेश-राम
इस दृश्य में सैफ और रितेश को राम के चेहरे पर थोड़ा सा मक्खन लगाना था। राम मक्खन की मात्रा को लेकर थोड़े हिचकिचा रहे थे, लेकिन उन्हें भरोसा दिलाया गया कि मक्खन की मात्रा बहुत कम होगी। लेकिन सैफ और रितेश के दिमाग में तो कुछ और ही पक रहा रहा था। जब शूटिंग चल रही थी, वे अपने साथ करीब पांच किलोग्राम मक्खन लाए और राम के चेहरे पर मसल दिया। यह रीयल सीन कब रील सीन बन गया किसी को पता ही नहीं चला।
मालूम हो कि शुरू में सैफ और राम स्वयं को एक महिला के रूप में पेश करते हुए काफी अनिच्छुक थे लेकिन अंत में साजिद की बात मानकर राजी हो गए।" वाशु भगनानी द्वारा निर्मित फिल्म में बिपाशा बसु, तमन्ना भाटिया और ईशा गुप्ता भी हैं। फिल्म 20 जून को रिलीज होगी। तमन्ना और साजिद खान ने इस पहले हिम्मतवाला फिल्म में साथ काम किया था लेकिन फिल्म चली नहीं देखते हैं कि दोनों की जोड़ी इस बार पर्दे पर क्या कमाल करती है?


Click it and Unblock the Notifications
