साथ में सीन करते हुए इरफान खान पर झल्लाए ऋषि कपूर, कहा - इसे एक्टिंग नहीं आती
इरफान खान और ऋषि कपूर ने 2020 का सबसे बड़ा झटका इस देश को दिया। जहां 29 अप्रैल को इरफान खान वहीं 30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। दोनों ही एक्टर्स कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।
हालांकि इस साल की शुरूआत में दोनों ही एक्टर्स कैंसर का इलाज करवाकर वापस भारत आ गए थे और उनके फैन्स काफी खुश थे। दोनों ने साथ में एक फिल्म डी डे में काम किया और अब इसका एक किस्सा काफी वायरल हो रहा है।

फिल्म के डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे ऋषि कपूर और इरफान खान के साथ ये सीन शूट करना मुश्किल हो गया था।
ऋषि कपूर अपने गुस्से के लिए मशहूर है और ये सीन शूट करते समय वो इरफान खान पर गुस्सा हो गए। बाद में निखिल आडवाणी ने किसी तरह समझा बुझाकर मामले को निपटाया


Click it and Unblock the Notifications











