..................... When Raveena Tandon sent Missile to Pakistan PM Nawaz Sharif photo goes viral amid Operation Sindoor - Hindi Filmibeat

रवीना टंडन ने पाकिस्तानी पीएम को भेजी मिसाइल? 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान वायरल हुईं तस्वीरें, जानिए सच!

Raveena tandon

Raveena Tandon sent Missile for Pakistani PM- इंडिया ने बीती रात 2 बजे पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर दी है। पाकिस्तानी आतंकियों ने कश्मीर के पहलगाम में जो हमला किया था उसके बाद पूरे देश में गुस्सा था।

इंडियन आर्म्ड फोर्स ने इस ऑपरेशन का नाम 'ऑपरेशन सिंदूर' रखा है। गौरतलब है कि हमले के बीच अब कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें रवीना टंडन मिसाइल ने सामने आकर बवाल काट दिया है। दरअसल रवीना टंडन नाम की एक मिसाइल की तस्वीरें सीधे पाकिस्तान से वायरल हो रही हैं।

इस मिसाइल में साफ तौर पर लिखा हुआ है कि ये रवीना टंडन की तरफ से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को भेजी गई है। लेकिन इस तस्वीर की सच्चाई क्या है? ये कब की तस्वीर है?

कारगिल युद्ध के दौरान की तस्वीर

रवीना टंडन की ओर से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को ये मिसाइल। बता दें कि ये तस्वीरें काफी पुरानी है और ऑपरेशन सिंदूर से इन तस्वीरों का कोई लेना देना नहीं है। बता दें कि इस मिसाइल में उस वक्त के मौजूदा प्रधानमंत्री का नाम लिखा हुआ है। कारगिल के वक्त नवाज शरीफ पाकिस्तान के पीएम थे।

मिसाइल में अंग्रेजी में लिखा है, 'From Raveena Tandon to Nawaz Sharif.' हरे रंग की इस मिसाइल की तस्वीरें अक्सर वायरल होती हैं और अब ऑपरेशन सिंदूर के वक्त भी ये तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं। इस वक्त पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ हैं। उन्होने इंडिया के द्वारा किए गए हमले के बाद कहा है कि पाकिस्तान किसी तरह का अटैक नहीं करेगा अगर इंडिया जंग रोकती है तो।

बता दें कि रवीना टंडन की तरफ से इस मिसाइल की को लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन फिलहाल सामने नहीं आया है। इस वक्त इंडिया और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है और इंडिया लगातार आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दे रहे है। आज 7 मई है और पूरे देश में लोग मॉक ड्रिल की तैयारी कर रहे हैं।

Read more about: raveena tandon nawaz sharif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X