रणवीर सिंह की बदतमीजी से बिगड़ा माहौल? सीनियर जर्नलिस्ट को बीच में ही रोकना पड़ा दीपिका संग इंटरव्यू!

Ranveer Singh journalist controversy: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े नजर आते हैं। साल 2018 में शादी करने वाले इस कपल की अब एक बेटी है, जिसका नाम दुआ है। निजी जिंदगी के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ में भी दोनों एक-दूसरे का पूरा साथ निभाते हैं।

Ranveer Singh Deepika Padukone

लेकिन एक बार रणवीर ने एक सीनियर जर्नलिस्ट के साथ कथित तौर पर बदतमीजी कर दी थी, जिसके बाद उस सीनियर जर्नलिस्ट ने एक्टर और दीपिका के इंटरव्यू को बीच में ही रोक दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला।

इंटरव्यू के दौरान क्या हुआ था?

हाल ही में वरिष्ठ पत्रकार भावना सोम्या ने रणवीर और दीपिका से जुड़ा एक पुराना किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के प्रमोशन के दौरान वह दोनों का इंटरव्यू लेने पहुंची थीं। उस दिन रणवीर सिंह का मूड ठीक नहीं था और उनका बर्ताव नॉर्मल नहीं लग रहा था। इसी वजह से इंटरव्यू का माहौल थोड़ा स्ट्रेसफुल हो गया।

दीपिका ने सिचुएशन को संभालने की कोशिश की

भावना सौम्या के मुताबिक, दीपिका पादुकोण को रणवीर के इस बर्ताव का अंदाजा था और वो सिचुएशन को संभालने की पूरी कोशिश कर रही थीं। वो बार-बार रणवीर को शांत कर रही थीं और इंटरव्यू को आगे बढ़ाने में लगी रहीं। भावना ने भी अपने एक्सपीरिएंस और उम्र को देखते हुए बात को नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन रणवीर का मूड फिर भी नहीं बदला।

रणवीर को पत्रकार ने क्या कहा?

पत्रकार ने बताया कि उन्होंने रणवीर से साफ शब्दों में कहा कि उनका करियर उनकी उम्र से ज्यादा लंबा है और उन्होंने इंडस्ट्री में कई सितारों को बनते और बिगड़ते देखा है। उन्होंने यह भी साफ किया कि किसी भी निजी मतभेद का असर वह अपने काम पर नहीं डालेंगी। फिल्म अच्छी होगी तो उसकी तारीफ की जाएगी और अगर काम कमजोर होगा तो ईमानदारी से उसकी आलोचना भी की जाएगी।

'धुरंधर' की सफलता से खुश रणवीर सिंह

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं, फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है।

More from Filmibeat

Read more about: ranveer singh deepika padukone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X