रणवीर सिंह हुए नर्वस तो इन्होंने दिया सहारा!

[बॉलीवुड न्यूज] कंधे की चोट ठीक होने के बाद जब रणवीर सिंह 'बाजीराव मस्तानी' के सेट पर पहुंचे तो वे कुछ बदल से गए थे। जी हां, सेट पर मौजूद सूत्रों की मानें तो रणवीर काफी नर्वस दिख रहे थे। बता दें, कंधे पर लगे चोट की वजह से रणवीर लगभग ढ़ाई महीने से शूटिंग नहीं कर रहे थे।

खैर, जबकि रणवीर वापस शूटिंग पर आ गए तो वे काफी परेशान दिख रहे थे। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म बाजीराव मस्तानी में रणवीर बाजीराव का किरदार निभा रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरन रणवीर घोड़े से गिर पड़े थे और उन्हें कंधे पर चोट लग आई थी।

रणवीर, जो कि हमेशा सेट पर एनर्जी के लिए जाने जाते हैं, इस बार थोड़े शांत थे। कांफिडेंस से भरपूर, मौज-मस्ती से भरा एक्टर कहीं खो सा गया था। लेकिन जल्द ही रणवीर को इस हाल से वापस लाने का काम किया उनके पापा ने।

मिलिए बॉलीवुड के नए शाहरूख- ऐश्वर्या की जोड़ी से!

जी हां, इस बारे में रणवीर बताते हैं कि जब उन्हें सेट पर नर्वस फील हो रही थी तो उन्होंने तुरंत अपने पापा को फोन लगाया। उन्होंने मुझे काफी समझाया। जिसके बाद मैं सेट पर पहुंचा, अपनी कॉस्ट्यूम पहनी और तुरंत ही मुझे अंदर से पेशवा बाजीराव सी फीलिंग आने लगी। बस फिर क्या था, रणवीर एक बार फिर सेट पर पूरे जोश के साथ शूटिंग के लिए तैयार हो गए।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X