..................... When Rakul Preet Singh stayed under water for 14 hours for a scene from I Love You - Hindi Filmibeat

Rakul Preet Singh: जब सिर्फ एक सीन के लिए 14 घंटे तक अंडरवॉटर रहीं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, सबके उड़ गए होश!

when-rakul-preet-singh-stayed-under-water-for-14-hours-for-a-scene-from-i-love-you

Rakul Preet Singh underwater scene: सीन 10 मिनट का हो या 10 सेकेंड का, कुछ एक्टर्स हर सीन की तैयारी में अपना 100 प्रतिशत देना पसंद करते हैं। ऐसी ही कलाकार हैं रकुल प्रीत सिंह, जिन्होंने एक सीन की तैयारी के लिए 14 घंटे पानी के अंदर गुजारे।

अपनी आने वाली फिल्म 'आई लव यू' के लिए, रकुल प्रीत सिंह को एक सीन के लिए 2 मिनट 30 सेकंड के लिए पानी के अंदर रहने की जरूरत थी और उस सीन के लिए एक्ट्रेस ने जो तैयारी की वह आपके होश उड़ा देगी।

रकुल ने एक महीने तक की प्रैक्टिस

रकुल कहती है कि, "फिल्म में कहानी की भावनाओं को गहराई से समझने के लिए मुझे एक खास तरह के सोच की जरूरत थी। और इससे सही मायने में जुड़ने के लिए मैंने एक महीने की कड़ी तैयारी भी की। अंडरवाटर सीक्वेंस के लिए जहान एडेनवाला इंस्ट्रक्टर थे, जिन्होंने मुझे दो मिनट 30 सेकंड के लिए पानी के अंदर ज्यादा से ज्यादा वक्त रहने के लिए प्रशिक्षित किया, मैंने एक महीने तक हर रोज प्रैक्टिस की है।"

दोपहर 2 बजे से सुबह 4 बजे तक पानी में थी

वह आगे कहती हैं, "अंडरवाटर सीक्वेंस को शूट करने की सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि मैं दोपहर 2 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक.. यानि की 14 घंटे पानी में थी। मैं पूरे दिन गीली थी और पानी बहुत ठंडा था। वे हर शॉट के बाद मेरे ऊपर गर्म पानी डाल रहे थे ताकि मेरा शरीर ज्यादा ठंडा न हो जाए। बेशक, पानी में क्लोरीन की वजह से आपकी आंखों में जलन हो रही है और यह भी एक चुनौती है लेकिन मैंने वास्तव में इस चुनौती को एन्जॉय लिया क्योंकि इससे मुझे खुद को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिली।"

जियो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, एथेना एंड द वर्मिलियन वर्ल्ड प्रोडक्शन की फिल्म 'आई लव यू' को फिल्म निर्माता निखिल महाजन द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है और ज्योति देशपांडे, सुनीर खेतरपाल और गौरव बोस द्वारा निर्मित किया है। रकुल प्रीत सिंह और पावेल गुलाटी, अक्षय ओबेरॉय और किरण कुमार स्टारर यह फिल्म 16 जून को JioCinema पर अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है।

Read more about: rakul preet singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X