जब राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने बदमाशों से बचाई थी मां की जान, मिला था बहादुरी सम्मान

अपने चुटकलों और कॉमेडी से सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव की बुधवार को मृत्यु हो गई। 58 वर्ष के राजू श्रीवास्तव पिछले 42 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाजरत थे। उनके निधन से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री समेत पूरे देश में शोक की लहर दौर गई है। वहीं, राजू श्रीवास्तव के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Recommended Video

Raju Shrivastav Last rites ; Raju के लिए ये बोल टूट गई बेटी Antara Srivastav | FilmiBeat *TV

राजू श्रीवास्तव के परिवार से राजनाथ सिंह से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक संपर्क में थे। वो अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव को 2006 में राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार भी मिल चुका है। आपको बता दें कि यह सम्मान 18 साल से कम उम्र के बच्चों को दिया जाता है।

when-raju-srivastava-s-daughter-antara-saved-her-mother-s-life-and-won-national-bravery-award

जब घर में घुसे बदमाश
राजू श्रीवास्तव ने इस बारे में एक इंटरव्यू में जानकारी दी थी। राजू श्रीवास्तव ने बताया था कि एक बार जब वो शो करने के लिए विदेश गए हुए तो एक रात घर में कुछ बदमाश घुस गए थे। उस समय उनकी बेटी अंतरा ने बहादुरी का दिखाते हुए बदमाशों का डटकर सामना किया था। अंतरा श्रीवास्तव ने उनमें से दो बदमाशों को पकड़ने में भी मदद की थी।

ऐसे अंतरा ने बचाई मां की जान
दरअसल, बदमाशों ने राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा से पहले पानी मांगा था और फिर उन्हें एक कमरे में लॉक कर दिया। वहीं, राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा दूसरे कमरे में थीं। बदमाशों की आवाज सुनकर वह मदद के लिए चिल्लाने लगीं, जिससे वो घबरा गए। उनमें से दो बदमाश पकड़े गए। इस बहादुरी के लिए अंतरा श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया था।

फिल्ममेकर और एक्ट्रेस हैं अंतरा
अंतरा श्रीवास्तव की बात करें तो वो एक फिल्ममेकर ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस भी हैं। वहीं, राजू श्रीवास्तव के बेटे एक सितार प्लेयर हैं। बता दें कि 10 अगस्त को वर्कआउट के दौरान राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X