दर्शकों को निराश नहीं करेंगे राहुल

By Staff

बॉलीवुड अभिनेता राहुल बोस इस वर्ष कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन वर्ष 2010 में कई फिल्मों में कई तरह के किरदारों को पर्दे पर उतरेंगे। राहुल का कहना है कि उन्हें यकीन है कि इस बार वह 'मान गए मुगल-ए-आजम" जैसा अभिनय कर दर्शकों को निराश नहीं करेंगे।

राहुल ने कहा, "मुझे यह स्वीकार करने में कोई परेशानी नहीं है कि फिल्म 'मान गए." में मेरा अभिनय बहुत खराब था। जब आप जानते हैं कि आपने एक अभिनेता के तौर पर खुद के साथ न्याय नहीं किया है, तो ऐसी सूरत में बेकार में एक ही बात पर अड़े रहने और अपना बचाव करने का कोई मतलब नहीं है।" राहुल ने पिछले वर्ष 'शौर्य", 'तहान" और 'दिल कबड्डी" में अभिनय किया था।

इस साल वह केवल एक ही फिल्म 'बिफोर द रेन्स" में ही नजर आए। डरावनी, रोमांचक, रोमांस या ड्रामा फिल्मों सहित विविध शैलियों की फिल्मों में अभिनय की कोशिश करने का निर्णय ले चुके राहुल कहते हैं, "ऐसा इसलिए है क्योंकि पूरा 2009 विभिन्न फिल्मों की शूटिंग में बीत गया। मैंने चार फिल्में पूरी की हैं और अगले साल इन सभी का प्रदर्शन होगा।"

अपर्णा सेन के निर्देशन में बनी फिल्म का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि वह फिल्म 'द जैपनीज वाइफ" में अपने अभिनय को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में राइमा सेन और मौसमी चटर्जी ने भी अभिनय किया है।

राहुल ने साजिद वारियर की एक कार्पोरेट हाउस पर बनी फिल्म 'यू आर फायर्ड" के संबंध में कहा कि यह एक रोमांच से भरी मनोवैज्ञानिक फिल्म है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में काम करना एक अलग तरह का अनुभव था।

फिल्म 'उमर" में वह एक समलैंगिक की भूमिका में दिखेंगे। जबकि विपुल शाह की फिल्म 'कुछ लव जैसा" में वह शेफाली शाह के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X