वो आई, थप्पड़ मारा और चली गई - जब प्रियंका को बंदरिया ने मारा ज़ोर का तमाचा
प्रियंका चोपड़ा काफी मज़ेदार हैं। और उनकी ज़िंदगी उससे भी ज़्यादा मज़ेदार है। अब प्रियंका चोपड़ा ने वो मज़ेदार वाकया शेयर किया जब उन्हें ज़ोरदार तमाचा पड़ा था। अब इसमें क्या मज़ेदार है? दरअसल, ये तमाचा प्रियंका चोपड़ा को एक बंदरिया से पड़ा था। प्रियंका ने ये वाकया कपिल शर्मा के एक कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड में शेयर किया।
प्रियंका ने बताया वो तीसरी क्लास में थीं। और उनके स्कूल के पास एक पेड़ था जिस पर बहुत सारे बंदर आते थे। एक बंदरिया अपने आप को साफ कर रही थी और मुझे बड़ा मज़ेदार लगा। मैं हंस दी। वो नीचे आई, मुझे एक थप्पड़ मारा और वापस पेड़ पर चढ़ गई।

वैसे अगर फिल्मों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म द स्काई इज़ पिंक की शूटिंग पूरी कर ली है। वहीं प्रियंका ने कॉफी विद करण के एक एपिसोड में एक ऐसा खुलासा कर दिया जो उन्हें नहीं करना चाहिए था। शो के दौरान करण जौहर ने उनसे पूछा कि संजय लीला भंसाली या विशाल भारद्वाज, अगली फिल्म किसके साथ करना चाहती हैं। इस पर प्रियंका के मुंह से निकला कि मैं दोनों के ही साथ फिल्म कर रही हूं।
जहां गंगूबाई कोठेवाली, मुंबई की हीरामंडी की मालकिन, गंगूबाई कोठेवाली की कहानी है जो गरीब लड़कियों के लिए मसीहा थी। वहीं दूसरी तरफ, Twelfth Night शेक्सपियर का एक नाटक है जो कॉमेडी है। फिल्म दो जुड़वा भाई बहन की कहानी है। लेकिन जो बहन है, वो भी लड़कों के भेस में रहती है और एक लड़का उसे लड़की समझ कर उसके प्यार में पड़ जाता है। यहीं से सारी मज़ेदार कहानी शुरू होती है।


Click it and Unblock the Notifications











