एक्ट्रेस नहीं.. अब मिलिए रॉकस्टार प्रियंका चोपड़ा से....
[बॉलीवुड न्यूज] एक के बाद एक हिट फिल्म देने के बाद प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड की ओर रूख करती दिख रही हैं। प्रियंका अपने अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको को लेकर बहुत उत्साहित हैं। बता दें क्वांटिको का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और भारत में भी लोगों ने इसे खासा पसंद किया है।

प्रियंका चोपड़ा 'क्वांटिको' में एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिस की भूमिका में नजर आएंगी। ट्रेलर देखकर उनके किरदार की काफी तारीफ भी की जा रही है। लिहाजा, प्रियंका कहती हैं कि, उन्हें एक रॉकस्टार जैसा महसूस हो रहा है।
प्रियंका ने ट्विटर पर अपने अनुभव को शेयर करते हुए लिखा कि, 'रॉकस्टार जैसा महसूस कर रही हूं। अपने अंदर के मिक जैगर को चुनौती दे रही हूं।' वहीं, एक और पोस्ट में प्रियंका ने अपने लॉस एंजेलिस जाने की बात कही है।
TRAILER: FBI एजेंट प्रियंका चोपड़ा का पहला अमेरिकन प्रोजेक्ट.. धमाकेदार..
हम्मम, प्रियंका की फुर्ती देखते हुए लगता है कि सच में वह काफी उत्साहित हैं। बता दें, इस साल प्रियंका की दो फिल्म आ रही हैं, एक जोया अख्तर की 'दिल धड़कने दो' और दूसरी संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी'।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications
