जब अवॉर्ड शो के स्टेज पर प्रियंका- ईशा के बीच हुई थी साइलेंट फाइट, धरम जी की बेटी ने तुरंत लिया था बदला
Esha Deol Priyanka Chopra Fight: कई बार कुछ ऐसा सामने आता है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो प्रियंका चोपड़ा और ईशा देओल का वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों में बिना कुछ कहे ही विवाद साफ नजर आ रहा है।

प्रियंका चोपड़ा की एक हरकत पर ईशा देओल गुस्सा हो गई हैं और तुरंत बदला ले डाला। स्टेज पर इस साइलेंट फाइट को देखकर लोग हैरान हो गए और आज इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर कुछ पुराने वीडियोज सामने आते हैं जो नोकझोंक दिखाते हैं।
ईशा ने कैसे लिया बदला
वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि प्रियंका चोपड़ा और ईशा देओल किसी अवॉर्ड शो पर हैं और वो बेस्ट न्यूकमर एक्ट्रेस के अवॉर्ड को देने के लिए आई हैं। लेकिन इस दौरान ईशा देओल बार बार वो कार्ड पकड़ने की कोशिश कर रहीं थीं जिसमें एक्ट्रेस का नाम लिखा जो कि अवॉर्ड जीती है।
लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने ईशा देओल को वो कार्ड नहीं पकड़ने दिया और खुद नाम का ऐलान कर दिया। इसके बाद ईशा देओल का चेहरा उतर गया जो कि इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है। अमीषा पटेल अवॉर्ड लेने के लिए आईं लेकिन इस बार ईशा देओल तैयार थीं और उन्होने बिना प्रियंका चोपड़ा का इंतजार किए वो अवॉर्ड अमीषा को पकड़ा दिया। इस बार प्रियंका चोपड़ा ये देखती रह गईं। नोंक झोंक का ये पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
लोगों के कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। इस वीडियो में सभी कमेंट्स करते हुए ईशा देओल का ही समर्थन कर रहे हैं। सब का कहना है कि ईशा देओल ने बिल्कुल सही किया क्योंकि प्रियंका चोपड़ा की वहां पर गलती थी। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications











