जब पूनम पांडे ने लक्ष्यद्वीप विवाद के बीच कैंसिल कर दी थी मालदीव की ट्रिप, बोलीं थीं- पीएम के बारे में कुछ...

पूनम पांडे के निधन से इंडस्ट्री और उनके फैंस सदमें में हैं। महज 32 साल की उम्र में उनका निधन हो गया और वो सर्वाइकल कैंसर की शिकार हुई हैँ। लेकिन इस दौरान उनको लेकर कुछ ऐसी बातें सुर्खियों में है जिसके कारण वो चर्चा में रहीं थीं।
पिछले महीने जब मालदीव और लक्ष्यद्वीप को लेकर विवाद हुआ था तब पूनम पांडे ने एक बड़ा कदम उठाया था। पीएम मोदी पर मालदीव के मंत्री के द्वारा टिप्पणी के बाद पूनम पांडे ने शूटिंग रद्द कर दी थी और मालदीव को बायकॉट कर दिया था।
पूनम ने इसको लेकल इंडिया टुडे से कहा था, "मालदीव और मेरा बहुत पुराना नाता रहा है। मैं वहां फिल्म कर रही हूं। मुझे नहीं पता मैंने वहां कितने शूट किए हैं। बहुत सारे कैलेंडर शूट, मेरे लिए एक बिकनी मॉडल होना, समुद्र तट के पास, हमेशा, हमेशा। हम शूट के लिए महीने के अंत में वहां जाने वाले थे।"
इसके अलावा पूनम पांडे ने कहा कि वो अब नहीं जाएंगी। वो बोलीं, ''उन लोगों के द्वारा हमारे प्रधान मंत्री के बारे में जो कुछ कहा है वो किसी तरह से स्वीकार्य नहीं है। आप ऐसा कुछ नहीं कह सकते।
यह बुरा है, खासकर जब आप हमारे देश से इतना सारा कारोबार कर रहे हैं। मैं वहां अपनी शूटिंग नहीं कर रहा हूं, यह निश्चित है। और हमारे पास इतना सुंदर द्वीप है, लक्षद्वीप। और भारत में लोकेशन इतनी बढ़िया हैं, हम मालदीव क्यों जाएंगे? मैं अब यहीं पर अपना काम करूंगी।''
इसके बाद पूनम पांडे की काफी तारीफ हुई थी। हालांकि प्रोड्यूसर्स के द्वारा जोर डाला गया था लेकिन पूनम बिल्कुल नहीं मानी थीँ। अब कहा जा रहा है कि उनका ये कॉल देश के लिए और पीएम के लिए था।


Click it and Unblock the Notifications