प्रेग्नेंट नीना गुप्ता से शादी करने को तैयार थे सतीश कौशिक, कहा 'बच्चे का रंग डार्क भी हुआ तो कह देना मेरा है'
पिछले सोमवार को नीना गुप्ता की आत्मकथा करीना कपूर ने लॉन्च की। ऑटोबायग्राफी सच कहूं तो में नीना गुप्ता ने अपनी जिंदगी के कई खुलासे किए। उन्होंने बताया उनके क्लोज फ्रेंड व फिल्ममेकर सतीश कौशिक ने उनसे शादी करने का प्रस्ताव रखा था। नीना ने बताया कि जब विवियन रिचर्ड्सन के साथ रिलेशनशिप में थीं तो वह प्रेग्नेंट हो गई थीं और वहीं क्रिकेटर संग उनका रिश्ता खत्म हो गया था।
ऐसे में बिना शादी प्रेग्नेंट हुई नीना गुप्ता ने कई तरह की परेशानियों का सामना किया। लेकिन इस बीच सतीश कौशिक ने उन्हें शादी करने का प्रस्ताव रखा था। सतीश कौशिक ने नीना से कहा था, तुम चिंता मत करो, इस बच्चा डार्क स्किन पैदा होता है तो तुम बोल देना कि ये मेरा है और हम दोनों शादी कर लेंगे। किसी को शक भी नहीं होगा।

बता दें नीना गुप्ता ने अपनी बेटी का पालन पोषण अकेले किया। वह सालों तक सिंगल रहीं और अपनी बच्ची के साथ सेट पर जाती और काम करती।
14 जून को नीना गुप्ता ने वीडियो चैट के जरिए करीना कपूर के जरिए अपनी आत्मकथा लॉन्च की। इस आत्मकथा में उन्होंने अपनी जिंदगी के 20 सालों के कई किस्सों को जाहिर किया और खुलासे किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











