मैंने कभी संजय दत्त के साथ काम नहीं किया, ना ही करूंगा, उस बम ब्लास्ट में मेरा भाई मरा था!

Recommended Video

Sanju: Nana Patekar REFUSES to work with Sanjay Dutt; REASON will SHOCK you I Filmibeat

रणबीर कपूर स्टारर संजू बॉक्स ऑफिस पर भले ही एक के बाद एक धमाके कर रही हो लेकिन फिल्म को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया दो भागों में बंटी है। पहले वो हैं जो मानते हैं कि ये बेहतरीन तरीके से बनाई गई फिल्म है। और दूसरे वो लोग जो मानते हैं कि फिल्म केवल संजय दत्त को हीरो बनाने की और उनकी इमेज सुधारने की कोशिश थी।

बॉलीवुड में एक स्टार ऐसा भी है जिसने आज तक संजय दत्त को माफ नहीं किया है और वो हैं नाना पाटेकर। काफी साल पहले एक इंटरव्यू में संजय दत्त के बारे में बोलते हुए नाना ने बताया था कि 1993 बंबई बम ब्ललास्ट में मैंने अपना भाई खोया था। मैं संजय दत्त को माफ नहीं कर सकता।

when-nana-patekar-lost-his-brother-in-1993-bomb-attacks-dint-forgive-Sanjay-Dutt

गौरतलब है कि नाना ने साफ किया था कि मैंने संजय दत्त के साथ ना ही कोई फिल्म की है और ना ही कभी कोई फिल्म करूंगा। नाना ने बताया कि मेरी पत्नी भी उस हादसे का शिकार होती अगर उसने दूसरी बस नहीं पकड़ी होती।

मैं ये नहीं कह रहा हूं कि इस हादसे में संजय दत्त का हाथ है लेकिन फिर भी ये फैसला उन लोगों के लिए है जिन्होंने इस हादसे में अपनी जान गंवा दी थी। नाना पाटेकर, पहले भी संजय दत्त की हर पैरोल के खिलाफ रहे हैं।

उनका कहना था कि लोग उसकी फिल्म देखते हैं, उसे हीरो बना कर रखा हुआ है और फिर कहेंगे कि उसे पैरोल क्यों मिल रही है। मैं क्या करूं। ऐसे चीज़ें नहीं चलती हैं। मैं बस इतना कर सकता हूं कि उसकी फिल्में बॉयकॉट करूं। जो कि मैंने हमेशा की है।

वैसे संजू में संजय दत्त से जुड़े कई लोगों का कोई ज़िक्र नहीं है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X