जब मौसमी चटर्जी की प्रेग्नेंसी की खबर सुन नाराज हो गए थे मनोज कुमार, महेश भट्ट ने भी...

Mahesh Bhatt and Moushumi Chatterjee throwback: किसी भी कामकाजी महिला के लिए काम और प्रोफेशनल जिंदगी के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं होता है। अभिनेत्रियों के लिए भी परिवार और करियर को साथ लेकर चलना बहुत मुश्किल होता है। कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होंने दोनों जिम्मेदारियों को साथ-साथ बखूबी निभाया।
मौसमी चटर्जी भी ऐसी ही अभिनेत्री हैं जिन्होंने परिवार और करियर दोनों को संभाला। लेकिन, बाद में उन्होंने परिवार को महत्व दिया। मौसमी चटर्जी ने हिंदी फिल्म 'अनुराग' से बॉलीवुड में कदम रखा। हाल ही में लहरें को दिए एक इंटरव्यू में मौसमी चटर्जी ने कई किस्से शेयर किए हैं जो बेहद दिलचस्प हैं।
उन्होंने शेयर किया कि कैसे एक बार महेश भट्ट ने उनसे प्रेग्नेंसी को लेकर कहा था कि यह सब उनके करियर में बाधाएं उत्पन्न कर सकती है। मौसमी चटर्जी ने बातचीत के दौरान कहा- 'एक दफा महेश भट्ट ने मुझसे कहा था कि, जब भी तुम्हारा करियर आगे बढ़ता है तो तुम प्रेग्नेंट हो जाती हो और यह सब तुम्हारे करियर में बाधा है। इस पर मैंने उन्हें सही करते हुए कहा था कि, ये सब मेरी जिंदगी में रंग भर रहे हैं, बाधा नहीं है।'
मौसमी चटर्जी ने साथ ही कहा कि, उन्हें प्रेग्नेंसी को लेकर कभी दबाव नहीं महसूस हुआ और ना कभी उन्हें ये लगा कि इससे उनका करियर खराब हो जाएगा। मौसमी चटर्जी ने कहा- 'मैंने जो भी चाहा मुझे वो मिला। मुझे स्टार वैल्यू या स्टारडम से इतना मतलब नहीं रहता था।'
मौसमी चटर्जी ने ये भी शेयर किया कि मनोज कुमार भी उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर नाराज हो गए थे। मौसमी चटर्जी ने शेयर करते हुए कहा- 'मुझे याद है जब मनोज कुमार इस बात से अपसेट हो गए थे कि मैं 'रोटी, कपड़ा और मकान' के दौरान प्रेग्नेंट हो गई थी।'


Click it and Unblock the Notifications