जब Salman Khan के लिए Katrina Kaif ने गाया था गाना, आवाज सुनते ही दीवाने हो गए थे सलमान खान

Katrina Kaif Sing For Salman Khan: सलमान खान बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि उनकी लव लाइफ हमेशा ही चर्चा में रही है। आज तक उन्होंने शादी भी नहीं की और आपको बता दें कि एक वक्त था जब ऐश्वर्या राय के साथ में उनके रिलेशनशिप काफी चर्चा में रहा था। लेकिन बाद में खबरें आने लगी थी कि उन्होंने कैटरीना कैफ को भी डेट किया।
सलमान खान और कैटरीना कैफ ने कई सारी फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। अब इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इस दौरान सलमान और कैटरीना दोनों अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के लिए सिंगिंग रियलिटी शो में पहुंचे थे।
यहां पर शो में कैटरीना कैफ से हर कोई गाना गाने के लिए कहता है। इस पर कैटरीना कैफ कहती है कि बचाओ मुझे। लेकिन बाद में जब होस्ट सलमान खान से पूछता है कि कैटरीना कैफ अच्छा गाती है ना। इस पर सलमान खान कहते हैं कि हां कैटरीना बहुत अच्छा गाती हैं। जरा 'तेरी ओर' गाना बजाओ।
जैसे ही गाना बजता है वैसे ही सलमान खान भी कैटरीना कैफ को उठने के लिए कहते हैं और गाना गाने के लिए कहते हैं। सलमान खान कहते हैं कि आप अब कैटरीना कैफ जी की आवाज सुनिएगा। इसके बाद में कैटरीना कैफ भी स्टेज पर आती है और बहुत ही खूबसूरत तरीके से 'तेरी ओर' गाना गाने लगती हैं।
कैटरीना कैफ भी बहुत ही खूबसूरती के साथ में इस गाने को गाती है और साथ ही साथ गाना गाते हुए भी वह सलमान खान की तरफ इशारा करती हुई नजर आती है। इस वीडियो को देखने के बाद में अब काफी सारे लोग हैरान भी हो रहे हैं और इस वीडियो पर खूब कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
कैटरीना कैफ के इस वीडियो पर एक यूजर कमेंट करते हुए लगता है कि इस कपल को किसी की बुरी नजर लग गई थी। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि लड़कियां सक्सेसफुल बन जाने के बाद में बदल क्यों जाती हैं। एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है की वीडियो में कैटरीना कैफ की आंखों में सलमान के लिए सच्चा प्यार दिख रहा है।


Click it and Unblock the Notifications