कार्तिक आर्यन की 12 साल पुरानी फोटो, बेरिकेड्स तोड़कर इस एक्ट्रेस के साथ एक सेल्फी लेने पहुंचे थे
कार्तिक आर्यन ने काफी कम वक्त में बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना ली है। साथ ही वह पिछले दिनों को भी याद करते नजर आते हैं। हाल ही में कार्तिक ने अपनी 12 साल पुरानी तस्वीर शेयर की है, जहां वो बतौर फैन सागरिका घटके के साथ दिख रहे हैं। कार्तिक ने लिखा कि वो सागरिका के साथ तस्वीर लेने के लिए बैरिकेड्स तोड़कर आए थे।
कार्तिक ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "2008 मुंबई मैराथन, मैं बैरिकेड्स कूद कर प्रीति सब्रवाल सागरिका घटके के साथ तस्वीर लेने पहुंच गया था.. साथ ही मैंने उनसे कहा था कि शाहरुख खान को मेरा हाय बोलना.. शाहरुख सर क्या उन्होंने मेरा मैसेज दिया था आपको?"

कार्तिक इस तस्वीर में एक बेहद उत्साहित फैन दिख रहे हैं। जबकि 2007 में आई फिल्म 'चक दे इंडिया' के बाद सागरिका रातोंरात स्टार बन चुकी थीं। बता दें, कार्तिक शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं। कार्तिक की तस्वीर कहीं ना कहीं बाहर से आने वाले कलाकारों के लिए एक उम्मीद जगाती है। आज कार्तिक सुपरस्टार हैं और उनके पास फिल्मों की लाइन लगी है।


Click it and Unblock the Notifications











