जब कार्तिक आर्यन ने सड़क पर ही बदल लिए कपड़े, सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो वायरल

By Staff

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपने निजी और प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। खासकर लॉकडाउन के दौरान कार्तिक अपने कई पिछले वीडियो भी शेयर कर रहे हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनके शेयर किए गए पोस्ट के जरिए ही फैंस को पता चलता है कि कार्तिक क्या कर रहे हैं।

फिलहाल वे अपने यूट्यूब चैनल पर बेबी स्टेप्स नामक चैनल पर कोकी पूछेगा यह शो चला रहे हैं। इस शो के जरिये वे कोरोनो फाइटर्स के लगातार इंटरव्यू कर रहे है और लोगों में जागरूकता बड़ा रहे हैं। मगर इस बार उन्होंने यूट्यूब पर लीक से हटकर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसे देखकर उनके फैंस कार्तिक की जिंदगी के अनछुए पहलू से वाकिफ हो रहे हैं।

Kartik Aaryan

इस वीडियो को देखकर लोग समझ सकते हैं कि रियल लाइफ में कार्तिक आर्यन कैसे हैं। इस वीडियो में कार्तिक मुंबई की बीच सड़क पर टी-शर्ट की अदला- बदली करते देखे जा सकते हैं। वीडियो में देख सकते है फोटोशूट के बाद कार्तिक को एक कार्यक्रम में जाना होता है। कार ड्राइव करते हुए कार्तिक फोटोशूट के बाद कार्यक्रम के लिए निकल पड़ते हैं। फिर अचानक उन्हें लगता है कि वो तो वेन्यू के एकदम नजदीक आ गए हैं, लेकिन जिस प्रोग्राम में वो जाने वाले हैं, उसके लिए उनके पास कपड़े नहीं है।

View this post on Instagram

. . Link in Bio 🔥

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

इसी दौरान अपने साथ चल रहे कार में बैठे हेयरस्टाइलिस्ट की टी-शर्ट पर उनकी नज़र पड़ती है और उस से कहते हैं कि तुम अपनी टी-शर्ट दे दो। फिर उसकी टी-शर्ट को पहन कर कार्तिक वेन्यू पर पहुंच जाते हैं। कार्तिक प्रोग्राम में परफॉर्मेंस दते हैं उसी मांगी हुई टी-शर्ट पर एक जैकेट पहन कर। इस वीडियो में उनकी सादगी को एक बार फिर से फैन्स अपना जबरदस्त प्यार दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X