लड़का या लड़की? करीना कपूर की चाहत- उनके घर पैदा हो बेटी
सैफ अली खान और करीना कपूर दूसरी बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। हाल में ही इस गुड न्यूज को करीना और सैफ ने फैंस के साथ शेयर किया। ऐसे में करीना कपूर का पुराना वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने ये बताया कि उनकी ख्वाहिश है कि उन्हें बेटी पैदा हो। पिछली बार जब करीना कपूर प्रेग्नेंट थीं तो उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि इस बात का जि्र किया था। साल 2016 में करीना कपूर ने तैमूर को जन्म दिया था। तैमूर बॉलीवुड के मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं।
उस दौरान करीना कपूर ने कहा था कि उनके लिए बेटा बेटी एक समान हैं। करीना का कहना है कि उन्होंने अपने माता पिता के लिए एक बेटे से ज्यादा किया है। जो लड़कियों को को बराबरी का दर्जा नहीं दे पाते उन्हें ये समझना चाहिए कि महिला वह जीव है जिसे दूसरे जीव को जन्म देने का हक होता है।
जब करीना कपूर दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं तो ऐसे में फिर से उनकी कही ये बाते फिर से वायरल हो रही हैं। जब उन्होंने कहा था कि वह चाहती हैं कि उन्हें बेटी हो। खैर अब उन्हें बेटी होती है या बेटा, ये तो जन्म के समय ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications