जब कंगना रनौत ने खुद कहा था, 'मैं ड्रग एडिक्ट थी'- अब कहा ढूंढ कर दिखाओ कोई ड्रग लिंक
कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार में एकदम ठनी हुई है। इसी का नतीजा है कि दोनों के बीच खूब तनातनी देखने को मिल रही है। शिवसेना व कंगना का ये विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल में ही महाराष्ट्र सरकार ने कंगना रनौत के खिलाफ ड्रग्स सेवन को लेकर जांच के आदेश दे दिए। इसके बाद कंगना रनौत ने ट्विटर पर महाराष्ट्र सरकार को चैलेंज किया कि वह इस जांच में खुद सहयोग करेंगी। लेकिन वह ड्रग से जुड़ा कोई लिंक ढूंढ कर दिखाएं।
लेकिन आपको बता दें कुछ महीने पहले खुद कंगना रनौत ने वीडियो शेयर कर कन्फेस किया था कि एक समय था जब वह ड्रग्स की गंदी लत में लग गई थीं। वह बहुत मुश्किल से इस मौत के जंजाल से निकल पाई थीं।
29 मार्च 2020 को कंगना ने वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में कंगना ने बताया कि जब वह 15-16 साल की थी तो वह घर से भाग गई थी। उस समय उन्हें लगता था कि वह कुछ ही पलों में चांद तारे तोड़ लाएंगे।
कंगना ने कहा कि मैं दो साल में स्टार बन गईं। एक ड्रग एडिक्ट थी। मेरी जिंदगी में इतने सारे कांड चल रहे थे कि मैं ऐसे लोगों के हाथों में फंस गई जहां सिर्फ मुझे मौत ही बाहर निकाल सकती थी। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्होंने अध्यात्म का रास्ता अपनाया और इन सबसे बाहर निकल पाईं।


Click it and Unblock the Notifications











