जब कंगना रनौत की वजह से सोनू सूद ने छोड़ दी थी फिल्म- ट्विटर पर लोगों ने की कंगना की खिंचाई
कंगना रनौत ने हाल ही में दिए टीवी इंटरव्यू में कई ऐसी बातें कह दीं, जिससे लोग तिलमिला उठे हैं। नेपोटिज्म और बॉलीवुड कैंप्स के विरोध में लड़ाई लड़ते लड़ते कंगना ने बॉलीवुड की अन्य अभिनेत्रियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसके बाद ट्विटर पर लोग अब कंगना की खिंचाई कर रहे हैं। लोगों ने कंगना से सवाल करते हुए कहा कि यदि आपको आउटसाइडर्स की इतनी फिक्र है तो अपनी फिल्म से सोनू सूद को बाहर क्यों निकाला था?
बता दें कि कंगना की फिल्म मणिकर्णिका के लिए सोनू सूद ने 45 दिनों की शूटिंग कर ली थी। लेकिन फिर मनमुटाव की वजह से उन्होंने खुद को फिल्म से अलग कर लिया था।

मणिकर्णिका में सोनू सूद वीर योद्धा सदाशिव का किरदार निभाने वाले थे। जिसके लिए सोनू सूद ने एक सीन शूट किया था, जहां वो दंगल लड़ते नजर आ रहे हैं। कंगना को यह सीन पसंद नहीं आया और उन्होंने उस वक्त रहे निर्देशक कृष से इस सीन को काट देने को कहा। निर्देशक भी कंगना के पक्ष में नहीं थे। जहां से सारी मतभेद की शुरुआत हुई।


Click it and Unblock the Notifications











