जब रामायण में सीता बनी थीं कंगना रनौत, खुद ही किया था मेकअप- फैंस कर रहे हैं तारीफ- VIRAL PIC

By Staff

दूरदर्शन पर जबसे रामायण का री-टेलीकास्ट शुरु किया गया है, यह शो लगातार सुर्खियों में है। जहां शो की टीआरपी छप्पर फाड़कर आ रही है, वहीं सोशल मीडिया से लेकर घर घर में इसी के चर्चे हैं। ऐसे में कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने भी ट्विटर पर कंगना की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कंगना सीता के गेटअप में दिखाई दे रही हैं। रंगोली ने लिखा कि यह उस समय की तस्वीर है, जब स्कूल के एक नाटक में कंगना ने सीता जी का किरदार निभाया था।

कोई शक नहीं कि यह एक बेहद क्यूट तस्वीर है। रंगोली ने लिखा कि- "कंगना की यह तस्वीर स्कूल के रामायण नाटक की है, जिसका मेकअप, कॉस्ट्यूम और निर्देशन भी कंगना ने ही किया था। इस समय वह 13 साल की रही होगी। और इस तरह से तैयार होने के लिए पापा से बहुत डांट सुनती थी, लेकिन उसने कभी परवाह नहीं की।"

Kangana Ranaut

लाल साड़ी, लंबे बाल और मेकअप में कंगना के इस वेशभूषा को देखकर आपको भी अपने स्कूल के दिनों की याद आ जाएगी। इस तस्वीर से जाहिर है बचपन से ही कंगना का झुकाव अभिनय और निर्देशन में रहा है। खैर, इन दिनों कंगना अपने परिवार के साथ हिमाचल में हैं। और रंगोली अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को जानकारी देती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X