Video: जिमी फॉलन ने 'काला चश्मा' गाने पर किया डांस, पहले गिरे फिर कैटरीना के गाने पर ऐसे थिरके
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'बार बार देखो' को रिलीज हुए कई साल हो गए। इस फिल्म का ब्लॉबस्टर गाना 'काला चश्मा' हर किसी को पसंद आया था। आज भी पार्टी और सेलिब्रेशन के मौके पर सबसे ज्यादा डांस इसी गाने पर किा जाता है। यहां तक कि कई अवार्ड शो में भी कैटरीना कैफ ने इस गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दी है। लोगों को यह गाना पार्टी में थिरकने पर मजबूर कर देता है।
'काला चश्मा' गाना सिर्फ भारत नहीं विदेशों में भी काफी लोकप्रिय हुआ था। अब इस गाने पर डांस करते जिमी फॉलन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 'बार बार देखो' के मेकर्स ने एक्सेल एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर हॉलीवुड सिंगर डेमी लोवाटो और द लेट नाइट शो के होस्ट जिमी फॉलन का 'काला चश्मा' गाने पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है।

इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'जिमी जिमी जिमी... स्मूथ मूव्स को हमने बार बार देखा'। इस वीडियो को सबसे पहले डेमी लोवाटो और जिमी फॉलन दोनों ने शेयर किया था, जहां डेमी ने जिमी से कैप्शन में सवाल किया कि क्या वह इस हिंदी हिट नंबर पर डांस करते ठीक हैं।
उन्होंने कैप्शन में लिखा था- @jimmyfallon आप ठीक हैं? लोगों को जिमी फॉलन का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में जिमी फॉलन एक म्यूजिक बैंड के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। वो पहले गिरते हैं और फिर शानदार मूव्स के साथ इस गाने की म्यूजिक पर डांस करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











