..................... when jhanvi kapoor gave best actor award to shahrukh khan - Hindi Filmibeat

8 साल की जाह्नवी कपूर ने शाहरुख खान को दिया था बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, क्यूट वीडियो वायरल

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर आज कल सुर्खियों का हिस्सा है और उसका कारण है उनकी पहली फिल्म धड़क जिसका ट्रेलर कल रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि ट्रेलर का रिसपॉंस काफी अच्छा है और लोगो ने जाह्नवी का दिल से स्वागत किया है। ऐसे में एक वीडियो और वायरल हो रहा है जो आपको काफी पुराने दिनों की याद दिलाने वाला है।

जी हां इस वीडियो में क्यूट सी जाह्नवी सुपरस्टार शाहरुख खान को अवॉर्ड दे रही है और साथ में बोनी कपूर और प्रीति जिंटा भी मौजूद है। बता दें कि सोशल मीडिया पर क्यूट जाह्नवी छाई हुई है और लोग इसको लगातार शेयर कर रहे है। ये वीडियो काफी ज्यादा पुराना है और उस समय जाह्नवी करीब 8 साल की रही होगी।

shahrukh khan, jhanvi kapoor, dhadak, शाहरुख खान, जाह्नवी कपूर, धड़क

वीडियो में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड पुकारा जाता है जो शाहरुख खान को मिलता है। शाहरुख खान स्टेज पर आते है और जाह्नवी कपूर, बोनी कपूर और प्रीति जिंटा के हाथों बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड लेते है।

फिलहाल इस वीडियो में आप क्यूट सी जाह्नवी को देखकर अपनी मुस्कान नहीं रोक पाएंगे। फिल्म धड़क का ट्रेलर कल रिलीज हुआ और इंटरनेट पर छा गया। ट्रेलर रिलीज़ के केवल एक घंटें में यू ट्यूब पर ट्रेलर को करीब 3.5 लाख लोग देख चुके थे।

वहीं इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म मराठी फिल्म सैराट की आधिकारिक रीमेक है। सैराट 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली पहली मराठी ब्लॉकबस्टर है।

बता दें कि फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे है। जाह्नवी कपूर की इस फिल्म के लिए श्रीदेवी ने काफी ज्यादा मेहनत की थी पर वो इस फिल्म को नहीं देख सकी है और अचानक उनकी मृत्यु हो गई।

बता दें कि जाह्नवी कपूर ट्रेलर लॉंच के दौरान मां श्रीदेवी को याद करके काफी ज्यादा भावुक हो गई थी और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।

इस फिल्म के लिए जाह्नवी ने कहा था कि वो मां को ये फिल्म डेडिकेट करना चाहती है। बता दें कि फिल्म धड़क 20 जुलाई को रिलीज हो रही है और फैंस को इस दिन का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X