एकदम अचानक से मुझे धड़क के एक सीन में मम्मी दिखीं और मैं चौंक गई - जान्हवी कपूर
Recommended Video

श्रीदेवी का अचानक दुनिया छोड़ के जाना, फैन्स और पूरे बॉलीवुड के लिए सदमा था। ऐसे में उनके परिवार पर क्या बीती होगी ये कोई सोच भी नहीं सकता। लेकिन श्रीदेवी की मौत के 11 दिन बाद, जान्हवी कपूर अपनी डेब्यू फिल्म धड़क की शूटिंग पर मौजूद थीं और फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान ने इसलिए उनकी जमकर तारीफ की।
धड़क, 20 जुलाई को रिलीज़ हो रही है और फिल्म में अपने हीरो इशान खट्टर के साथ जान्हवी इसके प्रमोशन में जुट गई हैं। इसी दौरान उन्होंने फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा सुनाया जिसे सुनकर हर किसी को उनसे पूरी सहानुभूति होगी। क्योंकि ये किस्सा जुड़ा था जान्हवी की मां श्रीदेवी से।

जान्हवी ने बताया कि एक शॉट देने के बाद जब मैं वो सीन मॉनीटर पर देख रही थी तो एक सेकंड के लिए मुझे लगा कि वो मम्मी हैं। दरअसल, मेरा गेटअप थोड़ा सा वैसा था और मैं दूध पी रही थी। मैंने अपना साइड प्रोफाइल देखा था जो काफी हद तक मम्मी जैसा दिखता है। मुझे रोज़ सुबह उन्हें इसी तरह देखने की आदत थी तो वो तस्वीर मेरे ज़ेहन में बसी थी।
मैं रोज़ जब सोकर उठती थी तो मम्मी को ढूंढती थी और वो मुझे ऐसे ही जूस पीते दिखती थीं। तो मुझे उनकी ये झलक हमेशा याद थी और अचानक से वही मेरी आंख के सामने आ गई।


Click it and Unblock the Notifications