''सलमान खान की शादी कब होगी.. यह भगवान भी नहीं जानता....''
काफी समय से सलमान खान और लूलिया वंतूर की शादी की खूबरें सुर्खियां बना रही हैं। अब तो अफवाह यहां तक उड़ चुकी है कि दोनों ने रोमानिया में शादी भी कर लिया है। बहरहाल, सलमान खान के घरवाले भी अब खबरों से परेशान हो चुके हैं।
हाल ही में सलीम खान ने फैंस से बात करने के दौरान पहले ही कह दिया कि फैंस कोई भी सवाल कर सकते हैं.. सिवाए एक सवाल के.. वह यह कि सलमान खान शादी कब करेंगे?
सलीम खान ने आगे कहा कि.. सलमान खान की शादी कब होगी.. यह खुद भगवान भी नहीं बता सकते।
सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट'.. तस्वीरों से ही ब्लॉकबस्टर है फिल्म!
वहीं, जब सलमान खान से उनकी शादी के बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था- हां.. 18 नवंबर, ये 18 नवंबर के आस पास ही होगा.. लेकिन पता नहीं कौन से साल में होगा.. लेकिन होगा..
यानि की सलमान अपनी शादी की बात बड़े ही मजाकिए अंदाज में टाल गए। बता दें, भले ही सलमान इन बातों को टालते रहे हैं। लेकिन फिल्म की शूटिंग हो या फैमिली फंक्शन.. सलमान अक्सर लूलिया वंतूर के साथ देखे जाते हैं।
यहां जानें सलमान खान की शादी से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications
