टूटा हाथ लेकर दोस्त ऋषि कपूर की शादी में पहुंचा था, बहुत डर गए थे अमिताभ बच्चन, बयान किया दर्द !
ऋषि कपूर के निधन के बाद अमिताभ बच्चन आए दिन उनसे जुड़ी कोई पुरानी याद शेयर जरूर करते रहते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने ऋषि कपूर की याद में कहा था कि मैं कभी उनके हंसमुख चेहरे पर पीड़ा का भाव देखना नहीं चाहता था। मैं सोचता हूं कि जब वो गए होंगे तो जेंटल स्माइल के साथ ही गए होंगे।
वहीं एक बार फिर से अपने ब्लॅाग में अमिताभ बच्चन उस हादसे का जिक्र किया है जिससे वह पूरी तरह से घबरा गए थे। ऐसे में उन्हें उसी दिन ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में पहुंचना था।

अपने टूटे हुए हाथ को लेकर अमिताभ के लिए कहीं पर भी जाना काफी मुश्किल था। बता दें कि अमिताभ और ऋषि कपूर की दोस्ती काफी पुरानी है। फिल्मों के साथ दोनों के निजी रिश्ते भी करीब के रहे हैं। कपूर परिवार और बच्चन परिवार के बीच नजदीकी राज कपूर के जमाने से रही है। चलिए जानते हैं कि अमिताभ ने क्या कहा है...


Click it and Unblock the Notifications











