पापा संजय दत्त के जेल में होने की खबर को बच्चों से यूं छिपाती थी मान्यता...
Recommended Video

संजय दत्त इन दिनों अपनी कमबैक फिल्म भूमि के प्रमोशन में जुटे हुए हैं।संजय दत्त की फिल्मी करियर काफी सुपरहिट रहा है लेकिन उनकी निजी जिंदगी काफी उतार चढ़ाव भरी रही है। संजय दत्त ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में शेयर किया जेल में सजा काटने के दौरान कैसे उनके बच्चों से पत्नी मान्यता झूठ बोलती थीं।
संजय दत्त ने कहा कि जब मैं जेल में था बच्चे हमेशा मान्यता से पूछते थे कि पापा कहां हैं? मान्यता हमेशा बच्चों से झूठ बोलती थी कि पापा शूटिंग करने पहाड़ों के ऊपर गए हैं जहां नेटवर्क नहीं होता।मुझे हर 15 दिन पर कॉल करने दिया जाता था और मैं बच्चों को बताता था कि पहाड़ों से नीचे आकर उनके बात कर रहा हूं।"

संजय दत्त ने ये भी शेयर किया कि " मैं कभी नहीं चाहता था कि मेरे बच्चे मुझे कैदी की ड्रेस में देखें। मैंने बोल रखा था कि अगर बुलाऊं, तो भी बच्चों को लेकर जेल में मिलने मत आना। मैं सजा पूरी करके घर आया तो मेरे बच्चों ने पूछा कि क्या आप जेल में थे? तब मैंने उन्हें बताया कि हां मैं जेल में था लेकिन जब आप बड़े हो जाएंगे, तब मैं बताऊंगा कि क्या हुआ था।"
अब संजय दत्त के ऊपर से सारे केस और मुकदमे खत्म हो चुके हैं और वो फिल्मों में शानदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। भूमि में संजय दत्त और अदिती राव हैदरी पिता-पुत्री की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों ने पसंद किया है और फिल्म इस सप्ताह शुक्रवार को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications