..................... रितेश देशमुख संग शादी करने पर जेनेलिया को मिले थे ऐसे ताने | When I was Getting Married, People Told Me My Career was Over: Genelia Deshmukh - Hindi Filmibeat

जेनेलिया ने किया खुलासा- रितेश देशमुख संग शादी करने पर लोगों ने कहा था, 'करियर खत्म हो जाएगा'

By Filmibeat Desk

जेनेलिया देशमुख एक डिजिटल टॉक शो के साथ फिर से दर्शकों के बीच आ रही हैं। इस शो में वो रितेश देशमुख के साथ होस्ट करती दिखेंगी। अपने करियर और कमबैक पर बात करते हुए जेनेलिया ने कहा, जब मैंने रितेश से शादी का फैसला लिया तो लोग मुझे कहते थे कि मेरा करियर खत्म है। लेकिन मुझे पता था कि मुझे क्या चाहिए।

जेनेलिया ने अपने करियर की शुरुआत साउथ की फिल्मों से की थी। लेकिन बाद में वो हिंदी सिनेमा में भी सक्रिय हो गईं। 'तुझे मेरी कसम', 'जाने तू या जाने ना', 'मस्ती' जैसी फिल्मों के साथ जेनेलिया ने पहचान बनाई था। लेकिन शादी के बाद वह फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं।

Genelia Deshmukh

जेनेलिया और रितेश देशमुख ने 3 फरवरी 2012 में शादी की। और आज दोनों बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में गिने जाते हैं। इनके दो बेटे हैं। हाल ही में अपने करियर के बारे में बात करते हुए पिंकविला से एक्ट्रेस ने बताया, "जब मैं रितेश से शादी कर रही थी, मुझे याद है तब मुझे लोगों ने टोका था कि 'ओह तुम शादी कर रही हो' तुम्हारा करियर अब खत्म।"

जेनेलिया ने कहा, "मैंने सुबकी बातों को सुना, लेकिन मेरे दिमाग में एक बात क्लियर थी कि ये सब बातें मुझे रितेश से शादी करने से नहीं रोक सकतीं, क्योंकि मैं ये शादी करना चाहती हूं। जब मैं शादी करने वाली थी, तो मेरी तरफ से साफ था कि मैं समय परिवार के साथ बिताना चाहती हूं। इसके पहले मैंने बहुत काम किया था। भले ही लोगों ने मुझे हिंदी सिनेमा में ज्यादा नहीं देखा, लेकिन मैंने साउथ सिनेमा में खूब काम किया है।"

कमबैक पर बात करते हुए जेनेलिया ने कहा, "मैं उम्मीद करती हूं कि मुझे ज्यादा काम मिलेगा। मुझे नहीं पता कि किस तरह के रोल मुझे मिलेंगे या फिर इंडस्ट्री किस तरह से मेरा वेलकम करेगी। लेकिन अब इंडस्ट्री में एक पॉजिटिव चेंज देखती हूं। अब यहां लोग मोनोटनस नहीं हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X