'किक' ने झंडे क्या गाड़े.. चेतन डायरेक्शन की सोचने लगे
चेतन भगत डायरेक्शन में हाथ आजमाना चाहते हैं
किक के बारे में बात करते हुए चेतन ने कहा कि यह एक बेहद बेहतरीन अनुभव रहा। फिल्म उद्योग की एक बड़ी परियोजना में सुपरस्टार के साथ काम करने का मौका मिला। पटकथा लेखन को मैंने चुनौती के रूप में स्वीकार किया था और इससे मुझे भविष्य में काफी मदद मिलेगी। इस दौरान मैंने साजिद नाडियाडवाला से बहुत कुछ सीखा।
चेतन भगन इन दिनों अपनी नये उपन्यास पर लिखना शुरू किया है जिसका नाम है 'हाफ गर्लफ्रेंड', चेतन ने कहा कि एक ग्रामीण लड़के और एक शहरी लड़की प्रेम कथा है, जो अक्टूबर महीने में आएगा।
चेतन के लिखे सारे उपन्यासों पर फिल्में बन चुकी है जिसके बारे में चेतन ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है। जब उनसे पूछा गया कि चारों ही उपन्यासों में से कौन सा उनका फेवरट है तो इस पर चेतन ने कहा कि यह बेहद कठिन सवाल है। लेकिन अगर मुझे किसी एक को चुनना पड़ा, तो मैं बेशक 'काई पो चे' को ही चुनूंगा। इसे बनाना बेहद मुश्किल काम था, लेकिन अंतत: एक खूबसूरत फिल्म बनी।


Click it and Unblock the Notifications
