..................... जब ऋतिक रोशन एक लड़की को बचाने के लिए बन गए थे रियल लाइफ सुपरहीरो | When Hrithik Roshan turned superhero in real life and saved a girl’s life during Mumbai floods - Hindi Filmibeat

जब ऋतिक रोशन मुंबई की बाढ़ में एक लड़की को बचाने के लिए बन गए थे रियल लाइफ सुपरहीरो

By Filmibeat Desk

26 जुलाई 2005 को मुंबई में आई सबसे बड़ी और सबसे घातक बाढ़ लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं। आज भी मुंबई के लोगों के मन में उस दिन का अनुभव ताज़ा है। उस बाढ़ में एक हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। वहीं, कई लापता हो गए।

ऐसा ही एक अनुभव एक ट्विटर यूजर, निशांत कौशिक ने शेयर किया है, जिसमें ऑनस्क्रीन सुपर हीरो ऋतिक रोशन की चर्चा है। निशांत ने बताया कि कैसे उन्होंने उस दिन अपने दोस्त अभिषेक बच्चन के बंगले 'प्रतीक्षा' के बाहर ऋतिक ने एक लड़की की जान बचाई थी, जो उनके घर से बस कुछ ही मिनटों की दूरी पर था।

Hrithik Roshan

इस घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने लिखा, "डीन ने हम में से कुछ को इन लड़कियों को NMIMS से उनके जुहू हॉस्टल वापस छोड़ने के लिए कहा था। हॉस्टल से दस फीट दूर, एक लड़की का हाथ हमारी मानव श्रृंखला से फिसल गया और पानी के नीचे चली गई। ऋतिक ने प्रतीक्षा से बाहर आ कर उसे बचाया। इस घटना से हमने देखा कि हीरो को अपनी परफॉर्मेंस के लिए कैमरे की आवश्यकता नहीं होती है।"

यह एक फिल्म के दृश्य से कम नहीं है, लेकिन ऐसा वास्तव में हुआ था और तब शहर में चर्चा का विषय बन गया था। साथ ही, इसने हर अखबार में भी सुर्खियां बटोरी थी।

जब से यह पोस्ट किया गया है, ऋतिक के फैंस उस घटना के बारे में अधिक विस्तृत से जानना चाहते हैं। फैंस को ऋतिक पर गर्व है।

एक अन्य ट्विटर यूजर ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह सच है और यहां तक ​​कि शेयर किया कि ऋतिक रोशन उस समय लड़की के बचाव के लिए कूद पड़े, जब उन्होंने अभिषेक बच्चन के बंगले के बाहर उसे पानी के अंदर फिसलते हुए देखा। उन्होंने न केवल उसे इससे बाहर निकाला और उसकी जान बचाई, बल्कि व्यक्तिगत रूप से लड़की को उसी एरिया के आसपास उसके होस्टल में भी छोड़ कर आये।

एक अन्य ट्विटर उपयोगकर्ता ने भी कहानी की पुष्टि करते हुए साझा किया कि वह लड़की विश्वविद्यालय, एनएमआईएमएस से उनकी बैच मेट थी। कोई शक नहीं कि इन सब कारणों की वजह से, ऋतिक रोशन को उनकी प्रतिभा के अलावा, उनके व्यक्तित्व के लिए बेहद पसंद किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X