जब गोविंदा ने अपने सबसे बड़े डर का किया था खुलासा, जानें क्यों की थी अनिल कपूर की तारीफ

Govinda

When Govinda revealed about his biggest fear: देश के हीरो नंबर 1 गोविंदा आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक समय ऐसा भी था जब गोविंदा की साल में कई फिल्में रिलीज होती थी और उनकी हर फिल्म जबरदस्त हिट साबित होती थी।

करिश्मा कपूर से लेकर रवीना टंडन तक के साथ गोविंदा की जोड़ी सुपर हिट मानी गई। दोनों ही एक्ट्रेसेस के साथ उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। लेकिन, अब गोविंदा फिल्मों में कम ही नजर आते हैं। वो ज्यादातर रियलिटी शो में बतौर मेहमान या किसी इवेंट और अवॉर्ड शोज में ही दिखते हैं।

गोविंदा को कई सालों तक इंडस्ट्री में काम करने के बाद भी अब फिल्में कम मिलती हैं। एक इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा था कि, वो कभी किसी ग्रुप या खेमे का हिस्सा नहीं रहे जिसकी वजह से उन्हें धीरे-धीरे काम मिलना बंद हो गया। गोविंदा ने काफी पहले एक इंटरव्यू में शेयर किया था कि स्टारडम नहीं रहना और बुढ़ापा उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा डर है।

कहीं मैं बुढ़ा ना कहलाने लगूं

कहीं मैं बुढ़ा ना कहलाने लगूं

गोविंदा से एक इंटरव्यू में जब उनकी बेटी के डेब्यू से जुड़ा सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था- मुझे तो डर लगता है कि, कहीं मेरी बेटी के हिरोइन बनने से मैं बुढ़ा ना कहलाने लगूं।' उन्होंने कहा- 'एक तरफ मेरी बेटी के एक्ट्रेस बनने के बारे में पूछा जा रहा दूसरी तरफ मेरी फेवरिट एक्ट्रेस के बारे में पूछा जा रहा है। क्या मुझे बुढ़ा ठहरा रहे हो।'

अनिल कपूर कैसे जवान...

अनिल कपूर कैसे जवान...

उन्होंने साथ ही अनिल कपूर और उनकी फिटनेस की तारीफ की थी। गोविंदा ने कहा था अनिल कपूर की तारीफ करते हुए कहा था- पता नहीं अनिल कैसे इतना जवान रहता है।

गोविंदा की थी फैन फॉलोइंग

गोविंदा की थी फैन फॉलोइंग

गोविंदा का फैशन सेंस हो या उनकी फिल्में या उनके गाने और डांस, गोविंदा से जुड़ी चीज खास हो जाया करती थी। लोग उन्हें फॉलो करते थे।

59 साल के हुए गोविंदा

59 साल के हुए गोविंदा

आज भी लोग गोविंदा के गानों पर थिरकते नजर आते हैं। गोविंदा अब 59 साल के हो गए हैं और उनके फैंस अब भी उन्हें फिल्मों में देखना चाहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X