जब गौरी खान ने शाहरुख खान की इस बुरी आदत का किया था खुलासा, समझने लगी थीं मानसिक तौर पर बीमार

शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के पावर कपल के रूप में जाने जाते हैं। उनकी प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। शाहरुख खान ने हाल ही में ट्विटर पर #AskSRK सेशन में खुलासा किया था कि गौरी खान ही उनकी जिंदगी की पहला प्यार है। उन्होंने ये भी खुलासा किया था कि पहले वेलेंटाइन के मौके पर उन्होंने गौरी को प्लास्टिक की ईयरिंग्स तोहफे में दी थी। अच्छे से अच्छे और बुरे से बुरे वक्त में शाहरुख खान और गौरी ने एक दूसरे का साथ दिया।
लेकिन, दोनों की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब गौरी खान शाहरुख खान की आदतों से परेशान हो गई थीं। अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल के शो में गौरी खान ने खुलासा किया था कि, शाहरुख खान उन्हें लेकर बहुत अधिक पजेसिव थे। शाहरुख खान इस कदर गौरी को लेकर पजेसिव थे कि, उन्हें सफेद शर्ट तक नहीं पहनते देते थे। सिमी ग्रेवाल के शो में दोनों ने कई खुलासे किए थे।
गौरी खान ने तो यहां तक कहा था कि, कई बार उन्हें लगता था कि उनके पति दिमागी तौर पर बीमार हैं। शाहरुख खान ने भी इस इंटरव्यू में माना था कि एक समय ऐसा था जब, वो गौरी खान को लेकर बहुत अधिक पजेसिव थे।

पजेसिव थे शाहरुख
शाहरुख खान ने इस इंटरव्यू में कहा था- 'मैं गौरी को लेकर काफी पजेसिव था. जब वह किसी से बात करती थी, तो मुझे काफी जलन भी होती थी. हालांकि, चाहे वह महिला हो या पुरुष हर किसी में यह भावना अपने पार्टनर को लेकर जरूर होती है।'

तोड़ लिया था रिश्ता
शाहरुख खान के इस व्यवहार की वजह से गौरी खान उनसे इस कदर परेशान हो गईं थी कि उन्होंने शाहरुख खान से रिश्ता भी तोड़ लिया था। शाहरुख खान इसके बाद उन्हें मनाने के लिए मुंबई तक पहुंच गए थे। बहुत मुश्किलों के बाद शाहरुख खान को गौरी खान ने एक मौका दिया था।

तीन बच्चों के पेरेंट्स
इस घटना के बाद शाहरुख खान और गौरी हमेशा के लिए एक हो गए। दोनों ने 1991 में शादी रचाई और अब तीन बच्चों के पेरेंट्स हैं। उनके बेटे आर्यन भी बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं। सुहाना खान भी जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं। वहीं, उनके छोटे बेटे अबराम 9 साल के हैं।


Click it and Unblock the Notifications