..................... When Farah Khan scolded Jhanvi Kapoor during doing Dhadak song - Hindi Filmibeat

EXCLUSIVE: झिंगाट करते करते, जानें किससे पड़ गई जाह्नवी कपूर को जोर की डांट

Recommended Video

Zingaat Dhadak: Jhanvi Kapoor says Farah Khan was IRRITATED by her on sets; Watch Video| FilmiBeat

जाह्नवी कपूर अपनी डेब्यू फिल्म धड़क को लेकर कितनी उत्साहित हैं, इसका अंदाजा इंटरव्यू करने के दौरान ही हमें लग गया। जाह्नवी ने धड़क शूटिंग को लेकर फिल्मीबीट से ढ़ेर सारी बातें की। लेकिन एक किस्सा सबसे दिलचस्प रहा, जो कि फिल्म के सबसे चर्चित गाने झिंगाट से जुड़ा है।

जाह्नवी कपूर- ईशान की धड़क- रोमांस के बीच सलमान खान की होगी एंट्री

जाह्नवी ने कहा- हम सब झिंगाट की शूटिंग कर रहे थे। फराह खान ने गाने की कोरियोग्राफी की है। मुझे गाने में खास डांस नहीं करना है। लेकिन यह गाना इतना मजेदार है कि मैं डांस करते करते भूल ही जाती थी कि कैमरा किधर है। फिर फराह परेशान होकर कहती थीं- अरे कैमरा इधर है.. उधर कहां देख रही हो.. और टपोरी डांस नहीं करना है। धीरे नाचो..

 Jhanvi Kapoor

जाह्नवी को झिंगाट काफी पसंद है। उन्होंने कहा कि इस गाने की शूटिंग करना मेरे लिए बहुत मजेदार था। हालांकि ज्यादातर डांस ईशान ने ही किया है.. फिर भी इस गाने के बोल इतने मस्त हैं कि मैं भी मस्ती में आ जाती थी। कई बार ऐसा हुआ कि मैं लड़कों वाले लाइन गाने लग जाती थी.. तो फिर मुझे डांट लगती थी। लेकिन आखिरकार हमने मैनेज कर लिया (हंसते हुए)।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X