जब ईशा देओल को बिकिनी पहनने के लिए लेनी पड़ी थी हेमा मालिनी से इजाजत, बोलीं- मेरी मां बहुत ही...

Esha Deol

When Esha Deol had to take permission from Hema Malini to wear a bikini: ईशा देओल हेमा मालिनी की बड़ी बेटी हैं। ईशा ने 'कोई मेरे दिल से पूछे' फिल्म से डेब्यू किया था ईशा ने कई फिल्में की हैं लेकिन फिल्म 'धूम' की वजह से वह ज्यादा चर्चाओं में आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी छा गई थी। बता दें कि इस फिल्म में ईशा के बोल्ड लुक ने भी जमकर चर्चाएं बटोरी थीं क्योंकि इस फिल्म में ईशा देओल ने बिकिनी पहनी थी। जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया था। उनके बिकिनी लुक ने स्क्रीन पर तूफान मचा दिया था। उस समय ईशा अपने बोल्ड लुक्स की वजह हर एक की जुबान पर आई थीं।

बिकिनी पहनने पर हेमा मालिनी का रिएक्शन
वहीं बता दें कि फिल्म को 20 साल पूरे हो चुके हैं और एक्ट्रेस ने इसी फिल्म के चलते हाल ही में फिल्मीज्ञान को एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने अपने बिकिनी पहने जाने के बारे में खुलासा किया है। ईशा से एक सवाल पूछा गया कि आपने जब बिकिनी पहनी थी तब आपकी मां का क्या रिएक्शन था ? यह सवाल सुनकर ईशा पहले तो हैरान रह जाती हैं। उन्होंने आगे वह कहती हैं कि मेरी मां (हेमा मालिनी) इसे सुनकर जरा भी सरप्राइज नहीं हुई थीं। उन्होंने आगे कहा कि मेरी मां बहुत ही खुले विचारों की हैं। वह जब भी अपने दोस्तों के साथ वेकेशन पर जाती हैं वह बिकिनी ही पहनती हैं इसमें गलत क्या है।

बहुत कूल हैं मेरी मां
इस इंटरव्यू में ईशा ने यह भी कहा था कि उन्हें फिल्म में बिकिनी पहनने के लिए मां की परमिशन लेनी पड़ी थी, लेकिन वह बहुत ही कूल हैं इसीलिए उन्होंने कहा कि उन्हें कई दिक्कत नहीं है। बता दें कि ईशा देओल ने कम ही फिल्मों में काम किया है। अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा वह पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने 29 जून साल 2012 को भरत तख्तानी से शादी की थी। दोनों की शादी मुंबई के इस्कॉन मंदिर में बड़ी ही सादगी से की गई थी, लेकिन ईशा का यह रिश्ता लंबा नहीं चला शादी के 12 साल बाद ईशा और भरत ने अलग होने का फैसला कर लिया। दोनों ने फरवरी में तलाक की घोषणा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X