'अबे तू है कौन..' ट्रोलर्स को कब मुंह तोड़ जवाब देती हैं सोनाक्षी सिन्हा, खुद खोला राज

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha trolling: सोनाक्षी सिन्हा मुखर हैं, हालांकि वो ज्यादातर अपनी ऊपर होने वाली टिप्पणियों को नजरअंदाज करती हैं। लेकिन हाल ही में उनको एक ट्रोल ने आंटी कहा तो वो खुद को नहीं रोक पाईं। सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोल को काफी खुलकर जवाब दिया है।

इस दौरान वो काजोल और ट्विंकल खन्ना के चैट शो पर थीं सोनाक्षी ने खुले शब्दों में कहा, "मैं कभी-कभार ही जवाब देती हूँ, लेकिन जब देती हूँ, तो इसका मतलब है मैं उस लेवल पर हूं जहां मुझे सच में बुरा लगा है और मेरा दिमाग खराब है। अगर बुरा नहीं लगा तो फिर किसी तरह से मुझे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। मैं इसे नज़रअंदाज़ कर देती हूँ।

मैं निगेटिविटी को आसानी से दबा लेती हूं। हालांकि कई बार मैं ऐसे कहती हूं कि, 'अबे, तू है कौन? तूने मुझे कैसे बोला? तू कोई बेवकूफ़ है जो कंप्यूटर के पीछे कहीं बैठा है और मुझसे इस तरह बात करने की हिम्मत रखता है? आओ, मैं तुम्हें दिखाती हूँ।''

सोनाक्षी सिन्हा का ये बयान खबरों में है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा फिल्मों से ज्यादा जहीर इकबाल के साथ अपने फनी वीडियोज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। दोनों को देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता है कि वो पति पत्नी है। जिस तरह से वो मस्ती करते हैं वो किसी टीन एज कपल की तरह लगते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और ट्रोलिंग का काफी पुराना नाता रहा है। बता दें कि पहले उनके वजन को लेकर ट्रोल किया जाता था। हालांकि दबंग के बाद से उनकी ऐसी इमेज बन गई थी कि लोग उनको काफी स्ट्रॉंग और उम्र दराज महिला समझते थे। सोनाक्षी की उम्र इस वक्त 38 साल है।

More from Filmibeat

Read more about: sonakshi sinha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X