'तुम्हारे पास 10 आदमी हैं, मेरे पास पूरी आर्मी है..' जब अंडरवर्ल्ड से भिड़ गए थे धर्मेंद्र, नहीं झुकाया था सिर

Dharmendra

Dharmendra vs Underworld: धर्मेंद्र को बॉलीवुड का हीमैन कहा जाता है और ये टाइटल उनको ऐसे ही नहीं मिला। ना सिर्फ फिल्मों बल्कि रियल जिंदगी में भी वो काफी बहादुरी थे। कहा जाता है कि एक बार धर्मेंद्र अंडरवर्ल्ड से भिड़ गए थे और उनके सामने सिर झुकाने से इंकार कर दिया था।

सामने आई जानकारी की मानें तो अभिनेता-निर्देशक सत्यजीत पुरी ने उस घटना को याद किया है और कुछ हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। उन्होने बताया कि कैसे धर्मेंद्र ने एक बार अंडरवर्ल्ड के खिलाफ डटकर हिम्मत नहीं हारी थी और भिड़ गए थे। कहा जाता है कि ये वो वक्त था जब धर्मेंद्र अपने चरम पर थे और एक बाद एक कई फिल्में कर रहे थे।

धर्मेंद्र ने नहीं झुकाया सिर

सत्यजीत पुरी ने कहा कि लगातार अंडरवर्ल्ड से धमकियों बाद धर्मेंद्र ने कथित तौर पर उनको जवाब दिया था। धरम पाजी ने कहा था, "तुम्हारे पास 10 आदमी हैं, मेरे पास पूरी सेना है। एक शब्द और पंजाब से ट्रक भरकर लोग आ जाएँगे!" धर्मेंद्र का ये कहना था कि सामने से किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वो पंजाब के इस शेर से टक्कर ले ले।

यह इस निडर स्टार की असल ज़िंदगी की बहादुरी की एक सच्ची झलक है। कहा जाता है कि इसके बाद धर्मेंद्र को किसी तरह की कोई समस्या नहीं हुई। वो दौर है और आज का दौर है धर्मेंद्र लगातार काम कर रहे हैं।

दोनों बेटों को मिली कामयाबी

किसी के सामने सिर ना झुकाने वाले धर्मेंद्र ने अपने दोनों बेटों को लिए काफी मेहनत की थी। इस वक्त सनी देओल और बॉबी देओल भी कमाल का काम कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी बेटी ईशा देओल भी फिल्मों में आई थी लेकिन कुछ खास कामयाबी नहीं मिली थी। हेमा मालिनी जो कि उनकी दूसरी पत्नी हैं वो भी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। धर्मेंद्र उम्र के इस पड़ाव में ज्यादातर वक्त गांव में ही बिताते हैं। उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आकर वायरल होते रहते हैं।

Read more about: dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X