..................... जब हेमा मालिनी को देव आनंद ने गोद में बिठा लिया था When Dev Anand made Hema Malini sit in his lap, the dream girl became uncomfortable - now revealed - Hindi Filmibeat

जब हेमा मालिनी को देव आनंद ने गोद में बिठा लिया था, असहज हो गईं ड्रीम गर्ल- अब किया खुलासा

dev anand, hema malini

देव आनंद अपने जमाने के कितने शानदार और रोमांटिक अभिनेता थे ये बात किसी से छिपी नहीं हैं। इस वक्त हेमा मालिनी का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो देव आनंद के साथ शूटिंग कर रही थीं और उनको काफी अजीब लगा था।

एक सीन था जिसमें हेमा मालिनी को उनकी गोद पर बैठना था लेकिन वो असहज थीँ। दिग्गज अभिनेत्री ने कहा कि ये 'ओ मेरे राजा' की शूटिंग थी और पूरा मामला इसलिए सामने आया क्योंकि वो स्काई ट्रॉली से टकरा गईं थीं।

हेमा मालिनी ने कहा, "एक सीन था जहाँ हमें रस्सी वाली कुर्सी पर जाना था। देव आनंद पहले से बैठे थे और मुझे उनके बगल में बैठना था। लेकिन मुझे याद है कि वो मुझे गोद में बिठा लेते हैं। ये मेरे लिए काफी असहज करने वाला था और मुझे शर्म आ रही थी।''

हेमा मालिनी ने बताया कि, "शॉट शुरू हुआ और रस्सी की कुर्सी चल रही थी लेकिन लाइट कटने की वजह से वो बीच में ही जाकर रुक गई। इसी वजह से मैने कहा कि, देव साहब मैं ऐसे नहीं बैठ सकती, क्योंकि मैं अपना वजन आप पर नहीं डालना चाहती, ये असुविधाजनक है।''

ये वो दौर था जब देव आनंद एक सुपरस्टार थे। 'पल भर के लिए' और 'ओ मेरे राजा' समेत फिल्म के कई गाने आज भी फैंस द्वारा सुने जाते हैं। हेमा मालिनी इस बात का जिक्र हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किया है। हेमा मालिनी इस वक्त चर्चा में हैं और कहा जा रहा है कि राजनीति के अलावा वो एक बार फिर से किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकती हैं।

हेमा मालिनी को उनके दौर पर ड्रीम गर्ल कहा जाता था। वो इतनी खूबसूरत थीं कि शोले के दौरान धर्मेंद्र उनपर फिदा हो गए थे। फिलहाल वो काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं, उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं कि वो कब धमाकेदार वापसी करेंगी।

Read more about: dev anand hema malini
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X