..................... When Deepika Padukone rejected her debut film with Salman Khan, now revealed the reason, know why | सलमान खान ने दीपिका पादुकोण को ऑफर की थी डेब्यू फिल्म, एक्ट्रेस ने किया रिजेक्ट, अब बताई वजह - Hindi Filmibeat

सलमान खान ने दीपिका पादुकोण को ऑफर की थी डेब्यू फिल्म, एक्ट्रेस ने किया रिजेक्ट, अब बताई वजह

दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म सुपरहिट रही थी और दीपिका रातोंरात चमकता सितारा बन गई थीं। लेकिन काफी कम लोगों को ही पता है कि दीपिका की डेब्यू फिल्म ये नहीं, बल्कि सलमान खान के साथ होने वाली थी।

हाल ही में बॉलीवुड हंगामा के साथ हुए इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने खुलासा किया कि सलमान खान बॉलीवुड के चंद उन लोगों में थे जिन्होंने उन्हें सबसे पहले फिल्म ऑफर की थी। लेकिन उन्हें फिल्म को रिजेक्ट करना पड़ा।

-deepika-padukone-rejected-her-debut-film-with-salman-khan

सलमान खान के साथ अपनी दोस्ती पर दीपिका ने कहा, "हमारे बीच हमेशा से ही एक खूबसूरत सी रिलेशनशिप है । मैं हमेशा एक बात के लिए उनकी आभारी रहूंगी कि फ़िल्म इंडस्ट्री में सलमान खान ऐसे पहले शख्स थे जिन्होंने मुझे सबसे पहले फ़िल्म ऑफ़र की थी। ओम शांति ओम से पहले ही सलमान ने मुझे एक फ़िल्म ऑफ़र की थी। लेकिन उस वक्त मैं फ़िल्मों के लिए तैयार नहीं थी।"

दीपिका ने कहा, "उस वक्त तो मैं एक्टर भी नहीं बनना चाहती थी। मैंने अपना मॉडलिंग करियर शुरू ही किया था और मैं फ़िल्में करने के लिए तैयार नहीं थी। इसके ठीक दो साल बाद मैंने शाहरुख खान के साथ ओम शांति ओम की। इसके लिए मैं हमेशा से ही सलमान की बहुत आभारी रहूंगी.. और ये बात मैं और वो बहुत अच्छे से जानते हैं।

सलमान खान के साथ फिल्म

सलमान खान के साथ फिल्म

सलमान खान के साथ फिल्म करने की बात करने की बात पर एक्ट्रेस ने कहा- "15 साल बाद मैं ॠतिक रोशन के साथ फ़िल्म फ़ाइटर कर रही हूं। तो सलमान के साथ भी कभी न कभी फ़िल्म मिल ही जाएगी। लेकिन ये अपने आप हो तो ज्यादा अच्छा है.."

कभी नहीं बन पाई जोड़ी

कभी नहीं बन पाई जोड़ी

गौरतलब है कि डेब्यू फिल्म के बाद भी दीपिका को सलमान खान की कई फिल्मों के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन कभी अपनी दूसरी फिल्मों में व्यस्तता की वजह से, तो कभी किरदार की वजह से दीपिका उन फिल्मों का हिस्सा नहीं बन पाईं।

यहां जानें कितनी दफा इन दो सितारों की जोड़ी बनते बनते टूट गई-

सुलतान

सुलतान

दीपिका पादुकोण ने एक बार सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। लेकिन जब उनके पास सुलतान का ऑफर आया तो दीपिका ने साफ इंकार कर दिया था। सुलतान के लिए कई अभिनेत्रियों को अप्रोच किया गया था। अंत में फिल्म अनुष्का के हाथों में गई।

प्रेम रतन धन पायो

प्रेम रतन धन पायो

सूरज बड़जात्या की फिल्म के लिए पहली च्यॉइस दीपिका थीं, लेकिन डेट्स ना होने की वजह से एक बार फिर उन्हें सलमान के साथ काम करने का मौका छोड़ना पड़ा। इस तरह प्रेम रतन धन पायो में आ गईं सोनम कपूर.

किक

किक

सलमान खान की फिल्म 'किक' के लिए जैकलीन नहीं, बल्कि दीपिका पहली पसंद थी। लेकिन दीपिका इस वक्त हैप्पी न्यू ईयर में बिजी थी, लिहाजा, उन्होंने फिल्म को किया बाय बाय।

ट्यूबलाइट

ट्यूबलाइट

कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट के लिए भी दीपिका से बातचीत शुरु हुई थी.. लेकिन बात नहीं बनी..

शायद ही कोई ऐसा बॉलीवुड प्रेमी हो जो अब इन दो सितारों को साथ नहीं देखना चाहता हो। लेकिन इतने लंबे समय में भी दीपिका और सलमान को कोई निर्माता- निर्देशक साथ नहीं ला पाए हैं। एक दफा तो एक इवेंट के दौरान सलमान खान ने दीपिका से कहा भी था कि ये मेरे साथ काम नहीं करना चाहतीं।

दीपिका एक बड़ी स्टार है- सलमान खान

दीपिका एक बड़ी स्टार है- सलमान खान

दीपिका के साथ काम करने की बात पर सलमान खान ने कहा था, "दीपिका एक बड़ी स्टार है। तो स्क्रिप्ट ऐसी होनी चाहिए, जिसकी वजह से उनका मेरे साथ काम करना संभव हो सके। फिलहाल ऐसी कोई फिल्म नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X