जब आशा भोसले ने स्टेज पर गाया गाना तो थिरकने पर मजबूर हुए गोविंदा, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया गदर!

Govinda Dance On Asha Bhosle Song: बॉलीवुड की दिग्गज और जानी-मानी सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया है। पिछले तीन दिनों से आशा भोसले का परिवार और उनके फैंस शोक में डूबे हुए हैं। 13 अप्रैल 2026 को उनका अंतिम संस्कार हुआ। लेकिन अब इसी बीच आशा भोसले और 90 के दशक के सुपरस्टार कहे जाने वाले गोविंदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।

Govinda Dance On Asha Bhosle Song

स्टेज पर ही थिरकने लगे गोविंदा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस थ्रोबैक वीडियो में देखा जा सकता है कि आशा भोंसले किसी इवेंट में स्टेज पर अपना पॉपुलर गाना 'पिया तू अब तो आजा' गाते हुए नजर आ रही है। उनको स्टेज पर लाइव गाना गाते हुए देखकर गोविंदा खुद को रोक नहीं पाए और वहीं पर उनके पर थिरकना शुरू हो गए। इसके बाद में दोनों की जुगलबंदी काफी ज्यादा पसंद की जा रही है।

फैन्स ने दी आशा भोसले को श्रद्धांजलि

इसके बाद में इस वीडियो में देखने को मिलता है कि आशा भोंसले खुद गोविंद को भी इस गाने के एक पार्ट को गाने के लिए कहती हैं। फिर आशा भोसले और गोविंदा की एक चुलबुली जुगलबंदी भी देखने को मिली। दोनों बहुत ही मस्ती वाले मूड में नजर आए। इस वीडियो को काफी लोग पसंद भी कर रहे हैं और वीडियो के कमेंट में आशा भोंसले को श्रद्धांजलि देते हुए भी नजर आ रहे हैं।

लोगों ने की गोविंदा की तारीफ

इस वायरल हो रहे वीडियो पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "गोविंदा हीरो नंबर वन ऐसे ही नहीं कहलाते हैं।" एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "इस तरह की परफॉर्मेंस सिर्फ गोविंदा ही दे सकते हैं।" जैसा कि हम सभी को पता है कि गोविंदा को 90 के दशक का सुपरस्टार कहा जाता था और उन्होंने अपने करियर में कुली नंबर 1 से लेकर राजा बाबू और जोरू का गुलाम जैसी बेहतरीन फिल्में दी है।

More from Filmibeat

Read more about: govinda asha bhosle
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X