प्रीति जिंटा को लॉस एंजेल्स में इस सुपरस्टार ने दिया सरप्राइज..
अर्जुन रामपाल लॉस एंजेल्स में प्रीति जिंटा और उनके पति जेने गुडइनफ से मिले।
अर्जुन रामपाल और प्रीति जिंटा कितने अच्छे दोस्त हैं सभी जानते हैं। दोनों साथ में दिल है तुम्हारा में भी काम कर चुके हैं। अर्जुन रामपाल पिछले दिनों लॉस एंजेल्स में थे और बस फिर क्या था वो प्रीति जिंटा को सरप्राइज देने पहुंच गए। अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की।
[ न दीपिका की सेक्सी तस्वीरें..न कैटरीना का हॉट अंदाज़..इस सुपरस्टार की तस्वीरें दिल जीत लेंगी ! ]
तस्वीरों में अर्जुन रामपाल और प्रीति जिंटा के साथ उनके पति जेने गुडइनफ भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर देखकर ही ऐसा लग रहा है कि सब ने मिलकर काफी मस्ती की है। आप भी देखिए तीनों की तस्वीर।

पिछले साल प्रीति जिंटा ने लॉस एंजेल्स बेस्ड जेने गुडइनफ से शादी की थी और साथ ही वो कभी भारत तो कभी लॉस एंजेल्स में रहती हैं। अगर वो भारत में होती हैं फिर तो जेने गुडइनफ भी उनके साथ होते हैं। IPL खत्म होने के बाद प्रीति जिंटा लॉस एंजेल्स वापस लौट चुकी हैं।
प्रीति जिंटा जल्द ही भैयाजी सुपरहिट में नजर आएंगी तो वहीं अर्जुन रामपाल की अगली फिल्म डैडी होगी जो अपने पोस्ट प्रोड्क्शन स्टेज में है।


Click it and Unblock the Notifications