जब अमिताभ ने करीना के पैर धोए
चौंक गये ना. कि अरे यह क्या हो गया? अमिताभ बच्चन ने करीना के पैर धोए.. यह कैसे मुमकीन है तो दोस्तों यह बात पूरी तरह से सही है। अमिताभ ने करीना के पांव धोए थे लेकिन अभी नहीं बल्कि तब जब वो मात्र तीन बरस की थीं।
दरअसल बात 1983 की है। जब अमिताभ बच्चन फिल्म पूकार की शूंटिग कर रहे थे वो भी करीना के पापा रणधीर कपूर के साथ । फिल्म के सेट पर नन्ही करीना भी आया करती थी जो की उस समय मात्र तीन साल की थी। एक दिन फिल्म के एक सीन में रणधीर कपूर कुछ गुंडो से पीट रहे थे।
करीना को लगा कि उसके पापा की पिटाई हो रही है। वो जोर-जोर से रोने लगी और अचानक से अपने पापा को बचाने के लिेए दौड़ी और गिर पड़ी। उसके पांव में मिट्टी लग गयी थी। जिसे अमिताभ ने साफ किया था गोदी में लेकर बिग बी ने बेबो के पांव धोए थे जो कि गिरने की वजह से गंदे हो गये थे, अमिताभ ने यह बातें खुद अपने ब्लॉग पर लिखी हैं।
मालूम हो कि प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में अमिताभ बच्चन और करीना साथ-साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन, अर्जुन रामपाल और अमृता राव भी हैं। फिल्म अन्ना हजारे के आंदोलन पर है।जिसमें केजरीवाल का रोल अजय देवगन कर रहे हैं। अमिताभ और करीना इससे पहले करण जौहर की सुपरहिट फिल्म कभी खुशी कभी गम में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म 'सत्याग्रह' इस साल अगस्त में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












