..................... When Akshay Kumar Will Start Shooting For Prithviraj Chauhan Film, Know Here - Hindi Filmibeat

इस धमाकेदार बॉयोपिक फिल्म से जुड़े अक्षय कुमार- यहां जानें कब से शुरु होगी शूटिंग!

अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में हैं, जो फैंस को बैक टू बैक फिल्में देकर उत्साहित रखते हैं। एक साल में तीन से चार फिल्में करने वाले अक्षय कुमार के पास इन दिनों कई फिल्में लाइन में है। जहां 2019 में सुपरस्टार की 4 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। वहीं, 2020 के लिए भी कुछ फिल्म फाइनल हो चुके हैं। जाहिर है यूं ही अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी नहीं है।

2.0 की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट- अक्षय कुमार की फिल्म अभी से HOUSEFULL

हाल ही में 2.0 के प्रमोशन को लेकर अक्षय कुमार मीडिया से रुबरू हुए। जहां उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों पर भी बात की। पृथ्वीराज चौहान की बॉयोपिक पर सवाल पूछे जाने पर अक्षय कुमार ने कहा, फिलहाल उस फिल्म को लेकर अभी कुछ फाइनल नहीं है। अभी तैयारी चल रही है और उम्मीद है कि 2019 के अंत तक फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी।

 Akshay Kumar

बता दें, यह एक बिग बजट फिल्म होगी, जिसके लिए पहले सनी देओल को फाइनल किया गया था। लेकिन फिर फिल्म में यशराज फिल्म्स की एंट्री हुई.. और सनी देओल की जगह अक्षय कुमार को फाइनल कर लिया गया। अक्षय इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

सनी देओल ने इस फिल्म पर बात करते हुए कहा था, हां मैं इस आइडिया पर काम कर रहा था। लेकिन अफसोस अब मैं उस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हूं। यह बिल्कुल वही कहानी है, जिस पर मैं चंद्रप्रकाश द्विवेदी के साथ काम कर रहा था। लेकिन मैं खुश हूं क्योंकि मैं चाहता था कि वह फिल्म बने। मैं नहीं हूं तो चलता है.. कोई और कर रहा है। कम से कम वो फिल्म तो बन रही है.. यह अच्छी बात है।

बहरहाल, सिर्फ पृथ्वीराज चौहान ही नहीं.. यहां जानें आने वाली पीरियड फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X