जब अक्षय कुमार ने अपना 'बेस्ट एक्टर अवार्ड' किया आमिर खान के नाम- वायरल VIDEO

अक्षय कुमार की एक पुरानी वीडियो वायरल हो रही है। साल 2008 में स्टार स्क्रीन अवार्ड्स में अक्षय कुमार को बेस्ट एक्टर पॉपुलर का अवार्ड दिया गया था। लेकिन अक्षय ने अपना अवार्ड आमिर खान के नाम कर दिया था। अक्षय ने कहा कि आमिर ने जो 'गजिनी' में किया है, उसके मुकाबले मैंने सिंह इज किंग में कुछ नहीं किया। इन अवार्ड के असली हकदार आमिर खान ही हैं।

जी हां, अक्षय ने बड़ी ही विनम्रता के साथ रेखा के हाथों अपना बेस्ट एक्टर का अवार्ड लिया। लेकिन फिर उन्होंने कहा, 'मैं पिछले 18 सालों से इस अवॉर्ड को अपने लिए चाहता था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक चांदनी चौक के लड़के के साथ कभी ऐसा होगा। मुझे खुशी है लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया है और मैं यहां खड़ा हूं।

Akshay Kumar

अक्षय ने आगे कहा- मैं सबको एक बात कहना चाहता हूं। कुछ दिनों पहले मैंने आमिर खान की फिल्म गजिनी देखी थी और मैं उस फिल्म को देखकर दंग रह गया था। इसके बाद मैंने लंदन से मुंबई आते वक्त अपनी फिल्म सिंह इज़ किंग देखी.. और मैं ना चाहते हुए भी दोनों ही फिल्मों की तुलना करने लगा। तब मुझे एहसास हुआ कि इस साल इस अवार्ड के हकदार सिर्फ और सिर्फ आमिर खान ही हैं.. मेरे हिसाब से।

यहां देंखे वीडियो-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X